Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मोबाइल टावरों पर चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने विभिन्न जनपदों में मोबाइल टावरों पर चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को चोरी किये गये पचास लाख रूपये से अधिक के माल सहित गिरफ्तार किया है। दो बदमाश मौके से भागने में सफल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एसओ सिविल लाइन बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त पर थी। गश्त करते हुए पुलिस जब कच्ची सडक मदीना चौक पर पहुंची तो रिलायंस कम्पनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि शाहजहांपुर जनपद के कटरा इलाके में बदमाशों ने रिलांयस कम्पनी के टावर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और चोरी किये गये सामान की लोकेशन क्षेत्र में मिल रही है।

इस सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने रिलांयस जीओ कम्पनी की टैक्नीकल टीम के साथ बदमाशों की धरपकड हेतु अभियान चलाया और रूडकी रोड पर स्थित मौ. शाकिर पुत्र अलीशेर निवासी खालापार के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से गोदाम मालिक मौ. शाकिर व वसीम पुत्र सलीम निवासी किदवईनगर को दबोच लिया।

मौके से भारी मात्रा में मोबाइल फोन सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी रिलायंस सहित अन्य कम्पनियों के टावर से चोरी करके लाया गया इलैक्ट्रानिक्स सामान, उपकरण, बैटरी, चार्जर, केबल आदि सामान बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने किदवईनगर स्थित वसीम पुत्र सलीम व सुजडू स्थित मुदस्सिर पुत्र मौ. इंतजार के गोदामों पर दबिश दी गयी।

वहां से भी मोबाइल टावरों से चोरी किया हुआ सामान बरामद हुआ। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बरामद सामान की कीमत पचास लाख से अधिक हैं पुलिस ने इस मामले में मौ. शाकिर पुत्र अलीशेर निवासी खालापार व शमीम पुत्र सलीम निवासी किदवईनरग को गिरफ्तार किया है।

जबकि वसीम निवासी किदवईनगर व मुदिस्सर निवासी सूजडू फरार हो गये है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =