Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उपयोगी वार्ता व मॉक ड्रिल कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति माह के कार्यक्रम नं ९ में जैन कन्या इण्टर कालिज पटेल नगर में अग्नि कांड से सुरक्षा पर उपयोगी वार्ता व मॉक ड्रिल कार्यक्रम सुबह ८ बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर. के. यादव, मनोज सेठी जी (प्रा० प्रकल्प प्रभारी), एवं जिला महिला संयोजिका श्रीमती माधवी जैन का सानिध्य प्राप्त हुआ।

कालिज की और से सभी अतिथियों व शाखा सदस्यों का बैज लगाकर व शाखा की और से सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। वन्दे मातरम् के साथ सभा का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम शाखा की और से कालिज की प्रधानाचार्य डॉ कंचन प्रभा शुक्ला जी को उनकी बेटी शितीशा जिन्होंने चन्द्रयान ३ की सफल लैंडिंग में भूमिका निभाई है और जिले का नाम रोशन किया है को संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल व अध्यक्ष डॉ नितिन जैन ने बुके देकर सम्मानित किया।

फिर आर. के. यादव जी ने कालिज की छात्राओं को अग्नि कांड से बचाव के लिए विशेष बातें बताई उन्होंने कहा कि आग के पांच प्रकार है १. लकड़ी, कागज,कपड़ा, फर्नीचर की आग २. पैट्रोलियम पदार्थों की आग ३. गैसों की आग ४. धातुओं की आग ५. विद्युत की आग में से केवल लकड़ी फर्नीचर या रसोई गैस वाली आग पर ही पानी का प्रयोग किया जा सकता है। अन्य सभी प्रकार की आग पर बालू मिट्टी या डी. सी. पी.अग्निशमन यन्त्र का ही उपयोग करना चाहिए उन्होंने मॉक ड्रिल के द्वारा सभी को आवश्यक जानकारी दी कि किस प्रकार हम अपने घर पर गैस सिलेंडर से लगने वाली आग पर काबू कर सकते हैं तथा अपने प्रतिष्ठान पर आग से बचाव कर सकते हैं

कालिज की कुछ छात्राओं ने अपने हाथ से आग पर काबू पाई सभी ने तालियाँ बजाकर इनका उत्साहवर्धन किया । यादव जी ने सम्राट शाखा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कार्यक्रम से कालिज की छात्राओं को निश्चित रूप से लाभ होगा उन्होंने छात्राओं को कहा कि वे अपने घर पर जाकर इसका प्रदर्शन न करे आवश्यकता पडने पर ही इसका उपयोग करें।

मनोज सेठी जी ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा की व इस सुन्दर कार्यक्रम में मुझे आमन्त्रित करने के लिए शाखा का आभार व्यक्त किया। डॉ कंचन प्रभा शुक्ला जी ने बेटी शितीशा के विषय में जानकारी दी व छात्राओं को इसी प्रकार मेहनत करके आगे बढ़ने की प्रेरणा दी उन्होंने सम्राट शाखा का इस सुन्दर कार्यक्रम को कालिज में आयोजित करने के लिएआभार व्यक्त किया।

आज के कार्यक्रम के चौयरमेन जग रोशन गोयल व प्रीतम सिंघल जी रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील गर्ग ने किया सभा को संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ नितिन जैन, कुलदीप भारद्वाज, ई०पी.के.गुप्ता, व रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शाखा की और से आर. के. यादव जी को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। सचिव संजीव अग्रवाल ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया राष्ट्रगान के पश्चात सभा का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक सिंघल (इण्डियन प्रेस), अजय अग्रवाल एडवोकेट, अमित बंसल, अवधेश गुप्ता, कीमती लाल जैन, मनोज गुप्ता (कोल्हू वाले), गोपाल कंसल, मोहित बंसल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, प्रदीप खन्ना, सौरभ गुप्ता, एवं शाखा महिला संयोजिका श्रीमती प्रीति कंसल, सुदेश गर्ग, मोनिका शर्मा, सोनिया जैन, सुमन अग्रवाल, शशि सिंघल, प्रभा अग्रवाल, सन्तोष गोयल, शाखा की और से सभा उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =