News
खबरें अब तक...

समाचार

खाद्य सामग्री के पैकेट वितरण किए2 Min 4 |
मुज़फ्फरनगर। वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा जिला क्षय रोग विभाग में टीवी से ग्रस्त ० से १८ वर्ष १० बच्चों बच्चों को ट्रस्ट के द्वारा गोद लिया हुआ है उसी कड़ी में आज टीवी से ग्रसित १० बच्चों को एक माह की प्रोटीन युक्त एवं जरूरत की खाद्य सामग्री के पैकेट वितरण किए गए इसके साथ-साथ गोद लिए हुए १० बच्चों को ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा समय समय पर जरूरत के सामान के साथ साथ उनके चल रहे उपचार पर समय से दवाई लेना, खानपान प्रबंधन एवं दैनिक क्रियाकलाप पर भी ध्यान दिया जा रहा है जिससे कि गोद लिए गए बच्चों को जल्द से जल्द टीवी से निजात मिल सके, सरदार बलजीत सिंह वरिष्ठ समाजसेवी बताते हैं कि सभी समाजसेवी संस्थाओं को इस नेक काम में अपनी सहभागिता करनी चाहिए इसी क्रम में ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ अनिल ज्योतिषाचार्य जी द्वारा लगातार सेवाएं जारी है उक्त कार्य में डॉ नरेंद्र कुमार (उप जिला क्षय रोग अधिकारी), अतुल भारद्वाज (उप पर्यवेक्षक), ओमपाल सिंह (उप पर्यवेक्षक), डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता डी टी ओ, डॉ नरेंद्र गुप्ता डिप्टी डी टी ओ, साहबान उल हक डी पी सी, प्रवीन कुमार डी पी पी एम सी, विपिन शर्मा एस टी एस डिस्ट्रिक्ट टी बी हॉस्पिटल एडवोकेट संदीप दास एसएस दास चैरिटेबल ट्रस्ट, कवि नेमपाल प्रजापति (रिटायर्ड कानूनगो), दीपक योगाचार्य (समाजसेवी) उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम सरदार बलजीत सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया गया रस से संबंधित सभी उपस्थित रहे और लगातार आने वाले समय में टीवी से ग्रसित बच्चों को गोद लेकर सेवा निभाने में वचनबद्ध है।

गौतस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पुलिस द्वारा ग्राम बेहड़ा सादात से ग्राम दौलतपुर जाने वाले रास्ते पर से ०१ गौतस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में गौतस्कर ने वकील पुत्र मेहबूब निवासी ग्राम व थाना ककरौली मुजफ्फरनगर बताया। जिसके कब्जे से एक रास जिन्दा गाय, गोकशी के उपकरण, एक गाड़ी टाटा बरामद की।

 

शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भRifle Clubmzn.jpeg |
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज ओपन शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री, विधायक और चेयरपर्सन ने भी पिस्टल से जमकर निशानेबाजी की।
जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को नुमाइश मैदान पर शूटिंग रेंज में तीन दिवसीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता ;राइफल, रिवाल्वर और पिस्टलद्ध का शुभारम्भ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान को करना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता को शुरू कराया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। पहले ही दिन इस प्रतियोगिता में जिले भर से शूटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे।
यह प्रतियोगिता ३ दिन तक चलेगी। इसका समापन ११ अक्टूबर शाम ४ बजे जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा किया जायेगा। बता दें कि ८ साल पहले अपै्रल २०१३ में तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा इसी प्रकार चार दिवसीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। यह आयोजन काफी लोकप्रिय रहा था, लेकिन इसके बाद मुजफ्फरनगर दंगा होने के बाद प्रशासन ने इस तरह के आयोजन से हाथ खींच लिये थे, लेकिन अब डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इसका आयोजन कराकर लोगों को अपनी प्रतिभा का उचित प्रदर्शन करने के साथ ही मनोरंजन का अवसर प्रदान किया है। इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान सईद, तहसीलदार सदर अभिषेक शाही, सईदुज्जमा, डा. नरेन्द्र कुमार, शबाब आलम सहित अन्य सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

पुलिस ने सिटी सैंटर में हुई चोरी की खुलासा किया, पांच चोर गिरफ्तार5 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। 1-2 अक्टूबर की रात्रि मे थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित सिटी सेन्टर मार्किट मे अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों से मोबाइल, कैमरों आदि की चोरी की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था। थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा उपरोक्त चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०५ अन्तर्राज्यीय चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में सावेज पुत्र शाहिद निवासी मौहल्ला मोतीमहल थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, अमन पुत्र मौ० शकील निवासी ई-२६ ब्लाक सी गली नं० १३ नूरेईलाही थाना भजनपुरा दिल्ली, अमन उर्फ बाबूशेख उर्फ साहिल पुत्र बहादूर शेख नि० पाँचवा पुस्ता गली नं० ७ थाना भजनपुरा दिल्ली मूल निवासी ग्राम लोहापुर थाना नौलाटी जिला वीरभूमि प० बंगाल, आन्नद पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम पल्लेगांव दूसरा पुस्ता थाना उस्मानपुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम बहादीरसर थाना नूराडोही जिला वीरभूमि पं०बंगाल, आयशा उर्फ रानी पुत्री अहमद पत्नी मौ० शकील नि० सरवट गेट मोतीमहल थाना को०नगर मु०नगर हाल नि० ई-२६ ब्लाक सी गली नं० १३ नूक ईलाही थाना भजनपुरा थाना को०नगर मु०नगर बताया जिनके कब्जे से ४० अदद मोबाईल भिन्न- भिन्न कम्पनी के, २ अदद कैमरे व एक कैमरा लैंस निकोन कम्पनी, ३५००० रूपये नकद, बरामद सामान उपरोक्त चोरी के अभियोग से सम्बन्धित है जो ७०प्रतिशत बरामदगी है जिनकी कीमत लगभग ०६ लाख रुपये है, ०२ तमंचे ३१५ बोर व ४ जिन्दा कारतूस व ०१ आलानकब।अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर/नकबजन अपराधी है, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं6 Min 4 |
जानसठ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव ने जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के समाधान के लिए अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर थानो पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी संदर्भ मे आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जानसठ थाने पहुंचे डीएम चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव ने नागरिको की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव ने इस दौरान अधिनस्थो को निर्देशित किया कि आम जन की समस्याओ के प्रति पूरी तरह गंभीरता बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर जनसुवनाई की जाए। इस दौरान एसडीएम जानसठ,सीओ जानसठ व इंस्पैक्टर जानसठ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसी परिपेक्ष मे नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार तथा सीओ नई मन्डी सुधांशु गौरव ने जन समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका निराकरण कराया। इस दौरान समस्त स्टाफ व राजस्व विभाग के अधिकारी तथा सम्बन्धित लेखपाल मौजूद रहे। शहर कोतवाली मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसपी क्राइम प्रशान्त कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अनुप कुमार श्रीवास्तव व शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा तथा एसएसआई कोतवाली राकेश शर्मा ने जन समस्याओ को सुनकर उनका समाधान कराया। इस दौरान समस्त थाना स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

 

सडक हादसे के कार सवार तीन लोगो की दर्दनाक मौत
छपार। कार डिवाईडर से टकराने पर सडक हादसे के तहत कार सवार तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी हादसे मे घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी सुधीर पुत्र सोमपाल, मोनू पुत्र प्रकाश, शैलेश पुत्र रामप्रसाद व हर्ष पुत्र सुरेन्द्र रिटिज कार द्वारा दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे कि कार सवार ये सभी लोग जब छपार थाना क्षेत्र के बरला हाईव पर पहुंचे कि इसी बीच उनकी कार असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे मे सुधीर निवसी रामपुर, मौनू व शैलेश निवासीगण नई दिल्ली की मौके पर मौत हो गई तथा उनका साथी हर्ष पुत्र सुरेन्द्र घायल हो गया। बीती देर रात कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही छपार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को तुंरत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा तथा तीनो मृतको के परिजनो को इस दुखद खबर की जानकारी दी। सडक हादसे मे हुई मौत की सूचना से परिजनो मे हडकम्प मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य लोग रात मे ही छपार के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने ज्ञापन प्रेषित किया 7 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हाई कोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग के संदर्भ में सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर मे एक सभा संचालित की गई जिसमे श्री ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव द्वारा अवगत कराया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २२ जिलों का क्षेत्राधिकार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में है जो कि ५०० किलोमीटर से लेकर ७५० किलोमीटर की दूरी पर है तथा सस्ता व सुलभ न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है साथी अधिवक्ताओं को यह भी अवगत कराया गया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित वादों का ५२त्न भाग केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २२ जिलों से हैं ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त नहीं हो पा रहा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता ४५ वर्षों से अधिक हाईकोर्ट बैंच की मांग कर रही है तथा आंदोलनरत चली आ रही है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या वर्तमान में तकरीबन ८ करोड़ के लगभग है तथा उच्च न्यायालय की खंडपीठ अब तक स्थापित नहीं की गई है। कुछ और राज्य ऐसे हैं कि जिन की जनसंख्या लगभग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बराबर है उन राज्यों में मात्र उतनी जनसंख्या पर हाईकोर्ट खंडपीठ है यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ राज्य एवं यूनियन टेरिटरीज जिनकी जनसंख्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग ५ वे भाग से भी कम है उनमें भी हाईकोर्ट खंडपीठ है कुछ स्थानों पर तो मात्र १ करोड़ की जनसंख्या पर या तो हाईकोर्ट है या हाईकोर्ट की खंडपीठ है फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपेक्षित क्यों है? शीघ्र व त्वरित न्याय प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हाईकोर्ट की दूरी यहां के वादकारियो के लिए जस्टिस एट दी डोर स्टेप की सरकार की नीतियों के विरुद्ध हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की निरीह जनता एवं वादीगण हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतु संघर्षरत है अतीत से आंदोलन हो रहे हैं तथा प्रत्येक जनपद में पिछले ४५ वर्ष की अवधि से अधिक से प्रत्येक शनिवार को अधिवक्तागण/ जनता द्वारा न्यायालयों का बहिष्कार जारी है जब गांव स्तर पर अदालत बनाने हेतु निर्णय हो चुका है तो फिर उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापना में देरी क्यों? केंद्रीय संघर्ष समिति के प्रस्ताव के अनुपालन मे हाई कोर्ट बेंच के समर्थन में एक ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, को माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉक्टर संजीव बालियान जी के माध्यम से प्रेषित किया गया तथा माननीय मंत्री जी से आग्रह किया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच स्थापित कराने के लिए अपने स्तर से पुरजोर कार्यवाही करें जिसका माननीय मंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह शुरू से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच के समर्थक रहे हैं तथा हमेशा अपने स्तर से इसके लिए प्रयासरत रहे हैं इस संदर्भ में महासचिव श्री ब्रिजेंद्र सिंह मलिक द्वारा माननीय मंत्री जी से केंद्रीय संघर्ष समिति के एक डेलिगेशन को माननीय कानून मंत्री, भारत सरकार से भी मिलवाने का अनुरोध किया गया जिसमें बेंच की जरूरत को सही प्रकार से माननीय कानून मंत्री के समक्ष रखा जा सके जिस पर माननीय डॉ संजीव बालियान द्वारा अगले हफ्ते केंद्रीय संघर्ष समिति के डेलिगेशन की एक मीटिंग माननीय कानून मंत्री भारत सरकार से कराने का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर प्रेम दत्त त्यागी, मुनव्वर हुसैन, सैयद अली मेहंदी, विजय स्वरूप, श्यामवीर सिंह, काजी सिबली, विक्रांत मलिक, ठाकुर संदीप सिंह, अमित चौधरी, सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार, योगेंद्र कुमार सेहरावत,प्रवीण खोकर, नेत्रपाल सिंह, अरविंद, डॉक्टर मीरा सक्सेना, राज सिंह रावत, अनुराग त्यागी, आदेश सैनी, सतेंद्र कुमार, सुधीर गुप्ता, सौरभ पवार, सोहनलाल, अशोक कुशवाहा, धीरेन कुमार, नीरज ऐरन, अनुराग त्यागी, अर्जुन सिंह, संत कुमार अहलावत, राकेश पाल, आनंद कुमार आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

 

सट्टेबाजों के खिलाफ कार्यवाही की मांग8 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली गांव में सट्टे की खाईबाड़ी करने की शिकायत करने वालो को धमकी देने वाले सट्टेबाजों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज क्रांति सेना का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम प्रशासन अमित कुमार से मिला। इस अवसर पर क्रांति सेना नेताओ ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली में हो रही सट्टे की खाई बाड़ी की ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर दबंगों द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में गांव में हो रही खाई बाड़ी व सट्टे के कारोबार को बंद कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। मगर शिकायत पर कोई कार्यवाही ना होकर उल्टा शिकायत दर्ज कराने वालों पर उल्टा मुकदमा दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, शैलेंद्र शर्मा, शैंकी शर्मा, रिता देवी, ओम कली देवी. संतोष देवी, सुमन देवी,रामवीर सिंह, बबलू कुमार, सतबीर सिंह, किशन पाल, संजय सिंह, सचिन कुमार, सहेंदर कुमार, तेजपाल सिंह, धन प्रजापति, अरविंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

श्रीराम बरात बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी के क्षेत्र सठेड़ी गांव में श्रीराम बरात बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। श्रीरामलीला समिति की ओर निकाली गई बरात का भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुधन रथ में सवार हुए। बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ राम बरात गलियों व मुख्य मार्ग से होते प्राचीन शिव मंदिर रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर राम बारात का स्वागत किया गया। श्रीरामलीला समिति और ग्रामीणों को सहयोग रहा।

 

शूटरों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर तीन रजत पदक जीते10 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर की ओम शिव शूटिंग रेंज के शूटरों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर तीन रजत पदक जीते हैं। शामली जनपद के एमएस फार्म्स में पांच से सात अक्टूबर तक रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिग चौंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गांव राजपुर छाजपुर की ओम शिव शूटिग रेंज के निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और तीन रजत पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। शूटिग रेंज के कोच दीपक कुमार ने बताया कि विकास कुशवाहा, आदित्य गोस्वामी और मोहिन खान ने १० मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीते। पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों का शूटिग रेंज पर जोरदार स्वागत किया गया। ओम शिव शूटिग रेंज पहुंचने पर गांव राजपुर छाजपुर प्रधान पुत्र अनिरुद्ध कुमार ने खिलाड़ियों को मिठाई खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उज्ज्वल शर्मा, सिद्धान्त कौशिक, नवनीत शर्मा, रमन, संजय आदि मौजूद रहे।

पुलिस ने दो वांछितों को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के नक्शे कदम पर चलने वाले नवनियुक्त रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने चार्ज लेते ही अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे थाना शहर कोतवाली से चल रहे वंछित अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। रोहाना चौकी प्रभारी ने दो वंछित अपराधियों को चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार जिन्होंने अपना नाम ऋषि पाल पुत्र अमर सिंह निवासी कलरपुर थाना शहर कोतवाली बताया मोनू पुत्र तीर्थपाल निवासी कछोली थाना शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

लीला देख अभिभूत हुए दर्शक
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला पटेलनगर में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार रात शिव-धनुष और श्रीराम-सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया, जिसे देख दर्शक अभिभूत हो गए। धूमधाम से श्रीराम बरात निकाली गई। वहीं, सनातन धर्म सभा भवन में भी गत दिवस से प्राचीन रामलीला का मंचन शुरू किया गया।

 

चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन14 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कालेज में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के तहत मैं हूं झांसी की रानी विषय पर रानी लक्ष्मी बाई का सजीव चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
समारोह में उप प्रधानाचार्य मानपाल सिंह ने कहा कि चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के १०० वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिकाओं से अवगत कराया। झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध युद्ध करके अपनी शासन व्यवस्था को किस प्रकार से संचालित किया। यह हम सब के सामने अनुकरणीय उदाहरण है। इस मौके पर छात्राओं द्वारा मैं हूं झांसी की रानी विषयक कार्यक्रम में झांसी की रानी बनकर उनके द्वारा युद्ध कला कौशल का सजीव चित्रण किया गया। जिसमें कुमारी मंतशा ने प्रथम प्रियांशी ने द्वितीय और इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्रवक्ता रामपाल, सुचित्रा, पूजा, मंजू देवी व कैप्टन अरविद कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

समाधान दिवस में समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी बुढ़ाना अजय कुमार अंबिष्ठ द्वारा तहसील बुढ़ाना के कोतवाली बुढ़ाना में थाना समाधान दिवस में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए। जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर संबंधित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

जिला पंचायत सदस्य के पति के साथ मारपीट, 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज21 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य के पति के साथ बीती रात कुछ अज्ञात लोगो ने मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले मे मिली तहरीर के आधार जांच पडताल शुरू की। सूत्रो के अनुसार बीती देर रात नई मंडी कोतवाली इलाके मे भोपा रोड स्थित बिंदल फैक्ट्री के नजदीक जिला पंचायत सदस्य जरीन के पति शाहनवाज पर कुछ अज्ञात बदमाशो ने उस समय हमला बोल दिया जब वे अपने घर वापिस लौट रहे थे। परिजनो का कहना है कि शाहनवाज पुत्र अब्बास निवासी मखियाली को अचानक हुए हमले में बहुत चोट आई है। परिजनो का आरोप है कि इस घटना मे शाहनवाज का सिर फूट गया तथा हाथ की हडडी भी टूट गई है। परिजन एक पूर्व प्रधान व उसके साथी का नाम ले रहे हैं। पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस मामले की जांच पडताल की जा रही है। बताया जाता है कि परिजनों ने इस मामले में दो नामजद सहित 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

दलित वृद्ध की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया22 Min |
मुजफ्फरनगर। गांव मांडला में २ अक्टूबर को हुई दलित वृद्ध की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर सैंकड़ों लोगों ने आज थाने पर पहुंचकर घेराव करते हुए धरना दिया। यहां पर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेन के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। यहां पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी वृद्ध की हत्या के मामले में प्रकाश में आये तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इसको लेकर थाने पर घंटों हंगामा चलता रहा।
प्राप्त समाचार के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के मांडला गांव में विगत एक अक्तूबर में गांव का ५५ वर्षीय धीर सिंह अपने खेत पर गया था, सवेरे वह वापस अपने घर नही लौटा। इसके बाद परिजनों द्वारा तलाश शुरू की गई, इसी बीच गांव के तालाब में धीर सिंह का शव पडा मिला था, उनके चेहरे पर चोटों के निशान थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मृतक के पुत्र से पुलिस ने तहरीर लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। बाद में मृतक के परिजनों ने गांव निवासी तीन लोगों पर हत्या का शक जताकर पुलिस को फिर शिकायत दी थी। इसके बाद भी इन आरोपियों को मुकदमे में नामजद करते हुए गिरफ्तार नहीं किये जाने पर मृतक के परिजन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। गांव के प्रधान के साथ गत दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय पर धरना दिया था, लेकिन कार्यवाही नहीं होने पर आज भारी संख्या में परिजन ग्रामीणों के साथ पुरकाजी थाने पर पहुंचे और धरना दिया। भारी संख्या में आये महिला और पुरूष ने पुरकाजी थाने का घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता भी थाने पहुंचे, वहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे। इन लोगों ने आरोप लगाया कि दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस गंभीर नहीं हो रही है, आरोपी दबंग प्रवृति के होने के कारण उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे समाज में रोष और परिवार में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। इस दौरान प्रदर्शनकारी लोग हंगामा करते रहे। लोगों को समझाने के लिए पुरकाजी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह उनके बीच पहुंचे, लेकिन कार्यवाही होने के बाद ही धरना समाप्त करने की जिद पर लोग अड़े रहे। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि इस मामले में घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज है, यदि जांच में कोई नाम प्रकाश में आता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

 

महिला की मौत से परिजनो मे शोक
मुजफ्फरनगर। महिला की मौत से परिजनो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित गहराबाग निवासी एक महिला की आज दोपहर मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त महिला मन्दबुद्धि है। जिसकी आज दोपहर के वक्त मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो के कहने पर बिना किसी कार्यवाही के शव अतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौप दिया।

 

पुलिस ने कई वांछित दबौचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वारंटी अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम कल्लरपुर थाना कोत0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र तीरथपाल नि0 ग्राम कछौली थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा आबकारी अधि0 में वारंटी अभियुक्त सतीश पुत्र फूल सिंह नि0 ग्राम खेडकी थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त अनिल पुत्र युसुफ नि0 ग्राम भोजाहेडी थाना पुरकाजी मु0नगर को भौजाहेडी तिराहा कस्बा पुरकाजी से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त महकपाल सिंह पुत्र फरू नि0 ग्राम लच्छेडा थाना मन्सूरपुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त महीपाल पुत्र शेरू नि0 ग्राम सलारपुर थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप नादर द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र हासरीन नि0 आदमपुर थाना शाहपुर मु0नगर को ढिंढावली मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से चोरी किया हुआ 10 फुट लम्बा पाइप व डिलीवरी बैण्ड लोहे का बरामद किया गया।
थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त महेश कुमार पुत्र श्याम सिंह, अरविन्द पुत्र किरण सिंह, सहानवाज पुत्र मौसम नि0गण ग्राम गढी थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 महेश के घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5330 रूपये नगद व 52 ताश के पत्तो को बरामद किया गया। ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र शादी नि0 ग्राम जटवाडा थाना ककरौली मु0नगर को ग्राम खुजैडा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 एसबीएल बन्दूक 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 संजीव कुमार द्वारा अभियुक्त शेरदीन पुत्र शमशेर नि0 ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली मु0नगर को ग्राम तेवडा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
तितावी पर नियुक्त उ0नि0 रमेश चन्द द्वारा अभियुक्त अंशुल पुत्र राजीव नि0 ग्राम व थाना तितावी मु0नगर को ग्राम लखान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया।

प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने ई-सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। प्रभारी जनपद न्यायाधीश जय सिंह पुंडीर ने दीवानी न्यायालय परिसर में ई-सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी।
कार्यक्रम में सभी न्यायिक अधिकारीगण, जिला बार संघ अध्यक्ष एवं सचिव, सिविल बार अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे। प्रभारी जिला जज जय सिंह पुंडीर ने कहा कि न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण से अपेक्षा की गयी कि वह ई-सेवा केंद्र का लाभ उठाये। इससे वादकारियों को उनके विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की शीघ्रता से जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह और सचिव सलोनी रस्तोगी मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बताया कि तहसीलदार सदर के सहयोग से ग्राम खांजापुर में ग्राम प्रधान के घेर में व ग्राम सिसोना में ग्राम प्रधान की बैठक विशेष जागरूकता अभियान के तहत निरूशुल्क विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी शिवम पीएलवी रजनी पंवार ने शिविर में उपस्थित आम जनमानस को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह अपने मामले की पैरवी नहीं कर सकता है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर निरूशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा जिसके तहत डोर टू डोर अभियान आयोजित किये जा रहे, इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है।

 

39 खिलाड़ियों का चयन
उत्तर प्रदेश की अंडर २५ क्रिकेट टीम के चयन हेतु होने वाले ट्रायल के लिए मुज़फ्फर नगर और शामली से कुल ३९ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।इन खिलाड़ियों में मुज़फ्फर नगर से २८ और शामली से ११ खिलाड़ी शामिल है। शामली से सोनू सैनी,रितिक राणा,निशांक चौधरी, मयंक राज,,विजय तोमर,मोहमद तालिब,हिमांशु चौधरी, बादल मान रविंद्र कुमार और मोहसिन चौधरीऔर उत्कर्ष मेहता का चयन किया गया। जबकि मुज़फ्फर नगर से अभिजीत सिंह,आशीर्वाद रॉयल,अर्पित बालियान, इशांक चौधरी, अब्दुल मजीद, विशांक चौधरी,,वैभव त्यागी,स्पर्श सहरावत ,शांतनु मलिक, अभिषेक अहलावत, कोविद जैन ,मोहमद तालिब ,विवेक,हर्ष कुमार ,हर्षवर्धन ,निखिल , विशाल सिंह,विशाल कुमार,,आदेश बालियान,गगन, चौतन्य कौशल,शशांक पंडित,अभी शुक्ला,गौरव कुमार,शिव पंवार, आशीष चौधरी, साहिल त्यागी और विशाल को चुना गया। गया।इन सभी का ट्रायल अब अक्टूबर के मध्य में कानपुर में होगा जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।यह जानकारी मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह ने दी है।

 

15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढे से मुक्त किया जाएः सीडीओ
मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्ति को लेकर संवेदनशील है। अधिकारी इस तरह की कार्य योजना बनाए कि १५ नवंबर तक जनपद में कहीं भी सड़क में गड्ढा न रहे।
विकास भवन में हुई बैठक में सीडीओ ने जिले के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को शासन की मंशा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में वृहद स्तर पर गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया जाएं। साथ ही समस्त कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना बनाकर जनपद की समस्त सड़कों को गुणवत्ता के साथ गड्ढे मुक्त किये जाने का अभियान चलाते हुए १५ नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढे से मुक्त किया जाए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता सतपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

 

जनपद मुजफ्फरनगर को तृतीय जल पुरस्कार के लिए भारत सरकार द्वारा चयन 
मुजफ्फरनगर। तृतीय जल पुरस्कार के लिए भारत सरकार ने जिले का चयन किया है। जिले के गांवों में सत्यापन को भारत सरकार के केंद्रीय जल आयोग एवं भूगर्भ आयोग भारत सरकार की टीम पहुंची। डीएम चंद्रभूषण सिंह एवं सीडीओ आलोक यादव के निर्देशन में जनपद को तृतीय जल पुरस्कार के लिए भारत सरकार द्वारा चयन किया गया है। इसके सत्यापन को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्राजय की केंद्रीय जल आयोग एवं भूगर्भ आयोग की यहां पहुंची है। टीम ने खतौली की ग्राम पंचायत अंबरपुर, मथेड़ी, हुसैनपुर में नदी में कराए गए कार्य मेढ़ बंदी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोक पिट तथा तालाबों के जीर्णो(ार को देखा। इसी प्रकार विकासखंड सदर के ग्राम पंचायत जड़ौदा का भ्रमण किया गया तथा शहर के सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। त्रिवेणी डिस्टलरी जाकर प्रदूषण संबंधी कार्यों का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत किनौनी में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराए गए तालाबों का निरीक्षण किया गया तथा खेड़ी गांव एवं भैंसी में लघु सिंचाई के चौक डेम के कार्यो को देखा। मौके पर सभी कार्य सही पाए गए। इस निरीक्षण में जिले के जल शक्ति अभियान नोडल अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति मौजूद रहे।

 

आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Vidhik Saksharta Shivir |उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त पत्र के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से दिनांक 09.10.2021 को प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर श्री जयसिंह पुण्डीर के कुशल निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन थाना दिवस पर थाना तितावी में एवं तहसील बुढाना, आदि में भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज मोबाईल वैन के द्वारा गाँवो में डोर टू डोर विधिक साक्षरता अभियान चलाया गया। कार्यक्रमो में तहसीलदार बुढाना, न्यायिक तहसीलदार बुढाना, थानाध्यक्ष तितावी, पटवारी, लेखपाल, पी0एल0वी0 शिवम्, रजनी पंवार्, राजवीर, प्रदीप्, प्रवेश, रामदास सैनी द्वारा उपस्थित आम जनमानस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली योंजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता प्रीलिटिगेशन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया उन्होने बताया कि यदि कोई व्याक्ति आर्थिक रूप से अक्षम होने के कारण मुकदमें की पैरवी करने में असमर्थ है तो उसे निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा शिविर में संविधान में किये गये मौलिक कर्त्वयों की भी जानकारी दी गई तथा कोविड-19 के बचाव के उपाय के सम्बन्ध में सभी को जागरूक किया गया। प्रभारी सचिव द्वारा बताया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 02.10.2021 से दिनांक 14.11.2021 तक प्रतिदिन डोर टू डोर विधिक साक्षरता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11.12.2021 दिन द्वितीय शनिवार को किया जायेगा। जिसमे दीवानी, फौजदारी, राजस्व, भरण पोषण भत्ता, पारिवारिक विवाद, 138 एन0आई0एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक वाद तथा मोबाइल कम्पनियों के मामलो का निस्तारण किया जायेगा।

Twittr |

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =