वैश्विक

Rolls Royce Accident: रॉल्स रॉयस ने 200 किमी की स्पीड से मारी थी टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Rolls Royce Accident नूंह के पास एक्सप्रेसवे पर करोड़ों की रॉल्स रॉयस कार और टैंकर के टकराने से हुए हादसे में टैंकर सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. कार सवार 4 लोग भी हादसे में घायल हुए हैं, जिनका मेदांता में उपचार चल रहा है. कार गुटका कंपनी के मालिक विकास मालू की है जो 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. दिल्ली को मुंबई से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि इसका सीसीटीवी फुटेज देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

मशहूर गुटका कंपनी के मालिक विकास मालू फार्म हाउस पर फिल्म मेकर सतीश कौशिक की मौत के बाद चर्चाओं में रहे थे. अब उनकी कार से दो लोगों की दर्दनाक मौत होने के बाद वह फिर चर्चा में आ गए हैं. 

रॉल्स रॉयस फेंटम कार हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रही थी, तभी तब कार की टक्कर डीजल के टैंकर से हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में अचानक आग लग गई.

कार कुछ ही देर में पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि कार में बैठे तीनों सवारों को घायल होने के बाद बाहर निकाल लिया गया. जबकि डीजल टैंकर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उमरी गांव में हुए इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसको देखकर लग रहा है कि गलती रॉल्स रॉयस कार चालक की थी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीजल का टैंकर पलट गया, जिसके चलते उसके अंदर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एसपी नरेंद्र बिजरानिया के मुताबिक, मामला 22 तारीख का है. ये 14 गाड़ियों का काफिला था, जिसमें से रॉल्स रॉयल्स कार ने तेज रफ्तार कार में टक्कर मारी है. इसमें एक्सीडेंट और लापरवाही से हुई मौत का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है. लक्जरी कार में और बाकी काफ़िले में जो लोग शामिल थे उनमें से कुछ अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे पूछताछ की जाएगी.

गुटका कंपनी के मालिक के कार में सवार होने और उनके घायल होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि उनकी पहचान नहीं हो पाई है. पहचान होने पर सबको जांच के लिए बुलाया जाएगा. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 6 =