Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राहुल कुशवाह के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर विशाल एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ ( उ०) के जिला अध्यक्ष डा० राहुल कुशवाहा ने बताया की अन्य प्रदेशों की भाति उ०प्र० में भी शिक्षकों व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जानी चाहिए और जब तक यह व्यवस्था बहाल ना हो जाये तब तक शिक्षकों के एनपीएस में कुछ नए प्राविधानों को शीघ्र क्रियान्वित किया जाये।

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों की ऑनलाइन स्थानान्तरण व्यवस्थाओं की विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाय शिक्षकों को राज्य कर्मियों ही तरह कैशलेश चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की जाये।

इस प्रकार ही प्रमुख १४ मांगो से सम्बंधित ज्ञापन ०वि० निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया और इन सभी समस्याओं के तुरंत निस्तारण की मांग की गयी। जिला मंत्री समीर कुमार ने कहा कि संघ संदेव शिक्षक हितों के संरक्षण के लिए प्रयासरत रहेगा। धरने में बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री श्री यशपाल सिंह ने की तथा मंच संचालन कपिल देव त्यागी ने किया। धरने में उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष सतेन्द्र मलिक सत्यकाम तोमर, मनोज शर्मा, क्षितिज मिश्रा साधना यादव, ठा० सारिका मतिक, बाकर अली मनोज सिंह, जयवर्धन, सुदेश कुमारी आदि भारी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 11 =