Muzaffarnagar News- मिट्टी बचाओ अभियान का स्वंयसेवकों द्वारा प्रचार प्रसार किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ईशा फाउंडेशन के स्वयं सेवकों द्वारा विश्व मृदा (मिट्टी) दिवस पर मिट्टी बचाओ अभियान का प्रचार प्रसार तुलसी पार्क व शिव चौक पर किया गया । इस अवसर पर मिट्टी बचाओ अभियान के स्टीकर विभिप्न वाहनों पर व लगाए गए तथा लोगों से मिट्टी बचाने के संदेश को जन जागरण तक पहुचाने में सहयोग प्रदान करनें का आह्वान किया गया ढ्ढ जैसा कि आप जानते ही होंगे
अभियान के तहत, मार्च २०२२ में, सद्गुरु ने मिट्टी के क्षरण के तत्काल खतरे को सामने लाने और मिट्टी के विलुप्त होने को रोकने के लिए नीति-संचालित कार्रवाई के लिए आम सहमति बनाने के लिए २७ देशों में १०० दिनों की यात्रा की थी। अभियान को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही हैं।
अभियान ३.९१ अरब से अधिक लोगों तक चुकी हैं और ८१ देश मिट्टी के अनुकूल नीतियां बनाने के लिए आगे आये हैं। ६ कैरेबियाई देशों, अजरबैजान, संयुक्त अरब अमीरात ने मिट्टी बचाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत में, उत्तर प्रदेश सहित ११ भारतीय राज्यों ने मिट्टी के संरक्षण के अभियान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, रजत सैनी, आशीष देशवाल, साक्षी, स्तव्य, फूलचन्द, हर्ष गुलाटी, मुनीश शर्मा व अन्य कई गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ

