Muzaffarnagar News: पडौसी युवक के साथ फरार हुई महिला, पुलिस से मिली समाजसेवी टीम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पडौसी युवक के साथ फरार हुई महिला, बच्चों व लाखों की नकदी के साथ ही जेवरात ले जाने के मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, तो आज पीडित युवक को साथ लेकर समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस से इस संबंध में बात की गई और महिला व बच्चों की बरामदगी की मांग की गई है।
शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा से मिलने वालों में मुख्य रूप से प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, हिंदू महासभा से सुरेंद्र मित्तल, एंटी करप्शन टीम के विक्की चावला, भरतवीर प्रधान, मनीष चौधरी गोलू, नवीन कश्यप, झांसी रानी व्यापार मंडल से नदीम अंसारी और दर्जनों कश्यप समाज की महिलाएं पुरुष व शामिल रहे।
जनपद के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बताया है कि कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी सोनू पुत्र जीतू की पत्नी विगत दिनों पडौसी युवक शुभम के साथ बाजार जाने के बहाने फरार हो गयी। पडौसी युवक के साथ गई महिला अपने साथ बच्चे व लाखों की नकदी व जेवरात भी ले गई है
इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसके बाद आज पीडित युवक सोनू समाजसेवी मनीष चौधरी के साथ शहर कोतवाली पहुँचा और पुलिस को अपनी पीडा सुनाई
जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र मित्तल, नवीन कश्यप, सुमित कुमार कश्यप, नीटू, बालेश्वर, प्रदीप कश्यप, कृष्ण कश्यप, सुनील कश्यप, अनिल कश्यप, घनश्याम कश्यप, विशांत कश्यप, लक्ष्य कश्यप आदि मौजूद रहे।

