Muzaffarnagar News: गन्ना मंत्री से रालोद नेताओं ने की मुलाकात
लखनऊ/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ना विकास एवं चीनी मिल उद्योग मंत्री से मुलाकात कर रालोद नेताओं ने मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण सहित गन्ना मूल्य घोषित करने एवं किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौंपा।
रालोद विधान मण्डल दल के नेता एवं जनपद मुजफ्फरनगर की 11-बुढाना विधानसभा सीट से विधायक राजपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में गन्ना विकास एवं चीनी मिल उद्योग मंत्री से मिलकर उन्हे एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद-मुजफ्फरनगर के विधान सभा क्षेत्र मीरापुर के अर्न्तगत दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लि.मोरना के विस्तारीकरण की घोषणा-आश्वासन-मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनॉक-16.12.2021 को सदन में की गई थी
लेकिन अभी तक उक्त मिल के विस्तारीकरण हेतु विधान सभा के द्वितिय सत्र 2022 प्रश्न-29 के माध्यम से पूछा गया था लेकिन दिये गए उत्तर में कहा गया है कि मोरना चीनी मिल की दैनिक गन्ना पेराई क्षमता 2500 टी.सी.डी. है,जिसका नेटवर्थ,श्रणात्मक होने तथा दिनांक 31.03.2021 तक रू.-351.48 करोड की संचित हानियॉ होने के कारण,उक्त चीनी मिल के विस्तारीकरण हेतु आवश्यक वित्तीय व्यवस्था के लिए किसी भी वित्तीय व्यवस्था के लिए किसी भी वित्तीय संस्थाओ/बैंको से श्रण मिलना सम्भव नही है। तो ऐसी स्थिती में उत्तर मे ना तो कोई समाधान है और न ही कोई आश्वासन है,तो उक्त चीनी मिल का विस्तारीकरण कैसे होगा।
उक्त चीनी मिल के विस्तारीकरण के साथ-साथ गन्ना किसानों की निम्नलिखित गंभीर समस्याआंे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे समस्याओं को निस्तारित कराने की मंाग की गई। जिनमें क्रमशः प्रदेश की चीनी मिलों में गन्ना किसानो के गन्ना बकाया भुगतान कराया जाये। गन्ने की बुआई एवं लागत तथा मंहगाई को ध्यान में रखते हुए गन्ना मूल्य को लगभग-450 रू.प्रति कुन्तल की दर से घोषित किया जाये।
गन्ना किसानो की सुविधा अनुसार क्रय केन्द्र उपलब्ध कराये जायें। जले हुए गन्ने की वर्तमान पर्ची व्यवस्था काफी जटिल है,इसे और सरल किया जाए। इस दौरान विधायक राजपाल सिंह बालियान के साथ शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, मीरापुर विधायक चन्दन चौहान,थानाभवन विधायक अशरफ अली आदि मौजूद रहे।

