Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: युवा पंजाबी संगठन द्वारा कोरोना वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। बरात घर गांधी कॉलोनी में युवा पंजाबी संगठन द्वारा एक कोरोना वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष, महावीर फौजदार सीएमओ, अशोक कंसल पूर्व विधायक, सुदर्शन बेदी सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, सुनील सिंघल वरिष्ठ भाजपा नेता, विजय वर्मा मंत्री ओबीसी मोर्चा, शोभित, नवदीप चड्ढा चेयरमैन युवा पंजाबी संगठन, संजय कपूर सचिव, अनिल अरोरा, जुगल किशोर खत्री संस्थापक, अंकित उप्पल युवा मोर्चा, कपिल पाल, कार्तिक आदि की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


विजय वर्मा ने बताया की युवा पंजाबी संगठन पिछले 20 सालों से समाज के अलग-अलग वर्ग को लाभ पहुंचाने हेतु समय-समय पर अनेकों सामाजिक कार्य करते रहते हैं, पिछले कोविड लहर में भी युवा पंजाबी संगठन ने समाज के अनेकों जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन ऑक्सीजन एवं अन्य प्रकार से सहायता कर समाज की सेवा की थी।

इस कैंप में लगभग 500 लोग, 15 से 18 वर्ष, 18 से अधिक वर्ष को प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई गई और साथ ही साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी बूस्टर डोज लगाई गई।


मुख्य अतिथि विजय शुक्ला ने इस कैंप की प्रशंसा की और पूरी टीम को बधाई दी। इस कार्य को सफल बनाने में विमल मदान, चन्नी बेदी, गुड्डू बेदी, गगनदीप, प्रभु दयाल सिंह, राजीव कुमार, संजय गिरधर, बृजमोहन, अमित कुमार, आकाश कुमार, विपुल धमीजा, संजय चौधरी अध्यक्ष सरवट मंडल, विजयपाल, सुंदर राजदेव, दिनेश बंसल श्याम सिंह सैनी आदि लोगों का सहयोग रहा।

 

कॅरियर बन रही खिलाड़ियों के लिए कबड्डीः संजीव
मुजफ्फरनगर। भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान संजीव बालियान ने कहा कि कबड्डी वर्तमान में खिलाड़ियों के लिए बेहतर कॅरियर भी बन रही है। युवा खेल में आगे आएं और लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करें।

प्रो कबड्डी में जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के कोच बनाए गए अर्जुन अवार्डी बालियान ने कहा कि खेलों का स्वरूप बदल रहा है। देहात क्षेत्र में भी खिलाड़ियों को अब अगर मैट मिले तो प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों को खेल का कॅरियर चुनने के लिए छूट प्रदान करें और उन्हें प्रोत्साहित करें। प्रोत्साहन से ही खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और वह कड़ी मेहनत करते हैं। प्रो कबड्डी में अपनी टीम को जिताने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 

साईकिल सवार हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। एसएसपी आवास के समीप आज दोपहर के वक्त साईकिल सवार एक युवक बस की चपेट मे आने से बाल बाल बच गया। इस हादसे मे उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।गनीमत यह रही कि हादसे मे उक्त युवक को मामूली चोट आई। इस दौरान आसपास से कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूत्रो के अनुसार एसएसपी आवास के समीप एसडी पब्लिक स्कूल मोड के नजदीक आज दोपहर के वक्त साइकिल सवार एक युवक प्राईवेट बस की चपेट मे आ गया।

इस हादसे मे उक्त युवक की साईकिल क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि रोडवेज बस स्टैण्ड से कमल टाकीज की और जाते वक्त एसएसपी आवास की चार दीवारी के समीप एक व्यक्ति खाने पीने की वस्तुओ की दुकान लगाकर बैठा हुआ है। उक्त स्थान के नजदीक प्राईवेट बस आकर रूकती है तथा सवारियां बस से उतरती व चढती है।

जिस कारण उक्त दुकान के समीप भीड भाड बनी रहती है। हादसे पर पुलिस व आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे तथा चोटिल हुए युवक को समीप ही एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। दुकानदारो ने युवक की क्षतिग्रस्त साईकिल को रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप साईकिल के मिस्त्री के यहां भिजवा दिया। तथा युवक के परिजनो को इसकी सूचना दी।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + eight =