Muzaffarnagar News: खोज नई आवाज के सीजन २ कार्यक्रम-कलाकारों ने बांधा शमा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खोज नई आवाज के सीजन २ कार्यक्रम में नये कलाकारों ने रफी, किशोर, मुकेश व लता के गानों पर अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। फाईनल राउंड में गायन प्रतियोगिता में जय कुमार ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय व समक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रविवार की शाम जे०वी० पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित खोज नई आवाज की सीजन २ गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी कुशपुरी ने फीता काटकर व शुकतीर्थ से पधारे महंत गोवर्धनदास ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुशपुरी ने कहा कि संगीत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है और यह हमारी दैनिक जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। संगीत केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं सुना जाता है
अब संगीत का प्रयोग वैज्ञानिक अनेक रोगों के उपचार के अंदर भी कर रहे हैं। अनेक वैज्ञानिक रिसर्च ने इस बात को प्रमाणित किया है कि संगीत सुनने से कई सारे मानसिक फायदे होते हैं, तनाव कम होता है तथा काम की वजह से दिमाग की नसे ज्यादा थक जाती हैं उनको आराम मिलता है। विशिष्ठ अतिथि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि संगीत सुनने से दिमाग को आराम मिलता है जहां पर कई बार दवाएं काम नहीं करती हैं, वहां म्यूजिक थैरेपी काम करती है। कुछ वैज्ञानिक शोध यह बताते हैं कि जब इंसान किसी तरह के दर्द से पीड़ित होता है तो उसे उसका मन पसंद संगीत सुनाया जाना चाहिए, जिससे उसका ध्यान दर्द से हट जाता है, और उसे दर्द का एहसास कम होता है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करते हुए श्याम कटारिया ने कई बार यूं ही देखा है, रविन्द्र ने ये तो अल्लाह को खबर, आयशा ने जिंघ्दगी प्यार का गीत है, तसव्वुर ने आसमान से आया फरिश्ता, संजय साथी ने हमें और जीने की चाहत, मदन ढींगडा ने मैं हूं झूम-झूम झुमरू, सत्यप्रकाश ने मैं कहीं कवि न बन जाऊं, तुषार ने जिंदगी हर कदम, जय कुमार ने खिलते हैं गुल यहां, समक्ष ने दो बातें हो सकती हैं, मंगेश त्यागी ने तेरे मेरे बीच में, करणवीर ने वादियां मेरा दामन, अनुज ने नखरे वाली, लक्ष्य अरोरा ने ओ देश मेरे, मुकेश राज ने तू इस तरह से मेरी, वीरेन्द्र ने जो तुमको हो पसंद, मनोज राज ने आज से पहले गीत सुनाकर अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
इनके अतिरिक्त कपिल कुमार, मनोज राज, फाजिल, शहजाद, साजिदा व फरागत अली ने भी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा। निर्णायक मंडल में मुकेश लाल, राजन सूद व मुकेश राज शामिल रहे। कार्यक्रम में अनिल पीपली, मनोज, श्रीचंद, रामाशीष, कुलदीप, अखिलेश, बसंत अग्रवाल, संतराम, जितेन्द्र कुमार, राधेश पप्पू आदि उपस्थित रहे।

