Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:अखिल भारतीय अग्रवाल युंवा सम्मेलन द्वारा विशाल भण्डारा आयोजित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल युंवा सम्मेलन द्वारा तुलसी पार्क (शिव चौंक) पर एक विशाल भण्डारा आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल’बिटटू’ ने महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर सुबह सवेरे अग्रजनों के साथ महाराजा अग्रसेन को नमन् कर, यज्ञहवन कर, उन्हें पुष्पार्चन किया और आरती कर, भोग प्रसाद वितरित कराया। अपने सम्बोधन में विश्वदीप गोयल ’बिटटू’ ने कहा कि आज के दौर में महाराजा अग्रसेन का सिद्धान्त ’एक रूपया, एक ईंट’ प्रासंगिक है।

उनके सिद्धान्तों को अपनाना चाहिए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक कंसल ने महाराजा अग्रसेन को नमन् कर, माल्यार्पण किया और कहा कि उन्हीं की प्रेरणा व आर्शीवाद से वैश्य समाज उन्नति की राह पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में टी0 एस0 आई0 वीर अभिमन्यु, प्रमोद मित्तल, सुशील कुमार ’सिल्लो’, सुरेन्द्र अग्रवाल, रामकुमार तायल, संजय मिततल, नवनीत, डा0 नितिन, अजय गर्ग, अचिन कंसल आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

समारोह में इंजीनियर अशोक अग्रवाल, उद्योग पति अभिषेक अग्रवाल, सुभाष चन्द अग्रवाल (शिक्षा विभाग) डा0 संजय अग्रवाल, कु0 नैनसी, कु0 आचंल अग्रवाल एडवोकेट, हर्षित गर्ग एडवोकेट, अखिल सिघंल, सचिन सिघंल, राजीव गर्ग, रूपांतर गर्ग, प्रवीन गोयल, बबलू सिघंल, मनोज गुप्ता आदि की उपस्थिति व सहभागिता रही।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 15 =