Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व, भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

Muzaffarnagar News: Muzaffarnagar News: श्री गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर द्वारा एक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पूरे विश्व भर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इस उपलक्ष में आज श्री गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर द्वारा एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन प्रातः ७रू३० बजे से गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी से प्रारंभ करा जोकि गांधी कॉलोनी ,लिंक रोड ,भोपा रोड, अंसारी रोड, शिव जी मूर्ति, झांसी की रानी,प्रकाश चौक से होता हुआ

रोडवेज के निकट गुरुद्वारे में समापन किया गया जिसमें कि अनेक श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के नतमस्तक हुए गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी की अगवाही पांच प्यारे कर रहे थे व गांधी कॉलोनी नुमाइश कैंप की प्रभात फेरी में अनेक श्रद्धालु गुरबाणी का गायन कर रहे थे व गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के आगे अनेक श्रद्धालु सफाई व फूलों की वर्षा करते हुए चल रहे थे

जो कि बहुत ही प्रशंसनीय योग्य है वह कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा कोविड-१९ के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर कीर्तन को प्रारंभ करने से पहले मास्क व सैनिटाइजर के पैकेट बांटे गए नगर कीर्तन का अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने जगह-जगह फूल मालाएं व प्रसाद बांट कर स्वागत भी किया

नगर कीर्तन की पूरी समाप्ति गुरुद्वारा रोडवेज के निकट हुई व सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा के साथ गुरु का अटूट लंगर छका कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा के सभी सम्मानित सदस्यों का सहयोग रहा।

नगर कीर्तन पर पुष्पवर्ष की
मुजफ्फरनगर। मुउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,रुड़की रोड इकाई के अध्यक्ष विजय कुच्छल के नेतृत्व में गुरु नानक जी के जन्मोत्सव पर नगर में निकल रहे नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा,हरीश धमीजा,दीपांशु कुच्छल,दलजीत सिंह उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =