मुजफ्फरनगरः भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे का कोरोना से निधन
मुजफ्फरनगर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी के युवा पुत्र के आकस्मिक निधन से जनपद मे शोक की लहर छा गई। विभिन्न राजनेतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। एसडी कॉलेज मार्किट के पदाधिकारियो ने दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजलि अर्पित की।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी के बेटे का बीते दिन बीमारी के कारण गाजियाबाद मे उपचार के दौरान निधन हो गया था। इस दुखद खबर से जनपद मे शोक की लहर दौड गई।
अनेक गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। आज एसडी कॉलेज मार्किट के पदाधिकारियो ने दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजलि दी।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल,अनिल कंसल,सहित अनेक पदाधिकारी व मार्किट के व्यापारी मौजूद रहे।
