Muzaffarnagar-संधावली में हुई रविदास जयंती को लेकर बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी रविदास जयंती को जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थानाक्षेत्र मन्सूरपुर स्थित सन्धावली गांव में सम्भ्रान्त लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्राम सन्धावली थाना मन्सूरपुर में गांव के सम्भ्रान्त लोगों के साथ आगामी रविदास जयन्ती को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बैठक में मौजूद संभ्रान्त लोगों से आपसी सौहार्द के साथ रविदास जयंती मनाने, परंपरागत रास्तों से ही जुलूस निकालने और नयी परंपरा की शुरूआत न करने, शरारती तत्वों को जुलूस में शामिल न होने देने, निर्धारित ध्वनि सीमा में ही डीजे का प्रयोग करने, नशीले पदार्थों का सेवन न करने की अपील की गयी।
महोदय द्वारा जुलूस के दौरान उत्पात मचाने वालेध्अराजक तत्वों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सभी संभ्रान्त लोगों से अपील की गयी कि यदि कोई भी क्षेत्र में माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे साथ ही किसी भी अफवाहध्भ्रामक संदेश के बहकावे में न आएं न ही ऐसे संदेशों को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर साझा करें।

