उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: बीमार पशुओं को डायल 1962 पर मिलेगा मुफ्त उपचार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मे पशुओं की चिकित्सा एवं बीमार पशुओं की देखरेख हेतु शासन द्वारा 08 एम्बूलैन्स भेजी गई हैं। जो 108 की तरह 1962 नी काल करने पर बीमार/एक्सीडेन्ट मे घायल पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायेगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा जनहित मे किए जा रहे विभिन्न कार्ययोजनाओं की श्रृंख्या मे बीमार पशुओं के उपचार एवं सडक हादसे मे घायल पशुओ को तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने की दिशा में बेहद कारगर योजना है। जनपद मुजफ्फरनगर में पशुआें की चिकित्सा के लिए जनपद मुजफ्फरनगर को 08 मोबाइल एंबुलैंस बीमार पशुओ की देखरेख लिए भेजी गई है।

उक्त एम्बूलैन्स की मॉनिटरिंग लखनउ स्तर पर होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त जनपद मुजफ्फरनगर मे मोबाइल वेटनरी यूनिट की लॉन्चिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,पूर्व विधायक उमेश मलिक,डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, एसडीएम सदर परमानन्द झा, एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.दिनेश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी तथा पैरावेट ने प्रतिभाग किया। कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय से जनपद के सभी 08 ब्लॉक के लिए रवाना किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seven =