Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मांगों को लेकर शिक्षकों ने अधिकार मंच उ.प्र.के बैनर तले किया प्रदर्शन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कर्मचारी,शिक्षक,अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उ.प्र.के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली व 11 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षक वर्ग ने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

पूर्व निर्धारिक कार्यक्रम के अनुसार आज कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उ.प्र. के बैनरतले शिक्षकों ने आज प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता अध्यक्ष बालिन्द्र सिंह ने कीक व संचालन कुलदीप शर्मा व नरेन्द्र कुमार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बालिन्द्र सिह नने कहा कि प्रदेश सरकार वादा खिलाफी कर रही है।

जिससे की सभी शिक्षकों और कर्मचारियो मे रोष व्याप्त है। उन्होने आहवान किया कि प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाली का शासनादेश जल्द से जल्द करें। प्रधान महासचिव नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कर्मचारी समाज की जायज मांगो पर सहमति बनी हुई हे। परन्तु शासनादेश जारी नही किये जा रहे हैं,शासनादेश तुरन्त किए जाये।

संयोजक रविन्द्र नागर ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और जनता के प्रतिनिधियो मे भेदभाव बरत रही है। क्योंकि विधायक व सांसदो को पुरानी पेंशन दी जा रही है। व अन्य प्रदेशो मे भी जैसे मध्य प्रदेश,पश्चिम बंगाल व केरल आदि मे पुरानी पेंशन दी जा रही है।

धरने को सम्बोध्ति करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव बालियान ने बताया कि शिक्षकों व कर्मचारियो के एक एक करके भत्ते काटे जा रहे हैं। तथा मंहगाई भत्ता भी पिछले डेढ साल से नही दिया गया है। धरना स्थल शैलेन्द्र शर्मा, ईजि.रजनीश कुमार, जितेन्द्र सिह, अशोक शर्मा, आनन्द तिवारी, इन्दू भूषण शर्मा, उमेश मलिक आदि दर्जनो शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 6 =