Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एनएच-५८ में डिवाइडर में कट न देने पर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रामीणों ने डिवाइडर में कट न दिए जाने से नाराज होकर हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीण बीच हाईवे जाम कर धरना देकर बैठ गए। नाराजगी जताई कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाई गई लेकिन २ साल बाद भी डिवाइडर में कट नहीं दिया गया।

जिससे ग्रामीणों को सड़क के आरपार जाने में दिक्कत हो रही है। मुजफ्फरनगर एनएच-५८ में पिन्ना बाईपास के माध्यम से रामपुर तिराहा तक सड़क निकाली गई है। हाईवे फोरलेन सड़क गांव पीनना से लेकर बान नगर को होते हुए रामपुर तिराहा क्षेत्र को आपस में जोड़ रही है। करोड़ों रुपए की लागत से तैयार हुए फोरलेन हाईवे पर गांव बान नगर के सामने डिवाइडर में कट नहीं दिया गया है। डिवाइडर में कट देने की मांग को लेकर गांव बांन नगर और आसपास के लोग २ वर्ष से आंदोलन कर रहे हैं।

ग्रामीण सुंदर ने बताया कि हाईवे में कट न दिए जाने की मांग को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों से गांव वाले गुहार लगा चुके हैं। हाईवे अथॉरिटी से जुड़े अधिकारियों को भी कई प्रार्थना पत्र दिए गए। लेकिन समस्या का हल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को परेशान ग्रामीणों ने हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। बताया कि उनकी मांग है कि गांव बांन नगर के सामने हाईवे में कट दे दिया जाए।

जिससे गांववासी अपने कृषि यंत्रों को लेकर इधर से उधर जा सके। गांव वालों का कहना है कि उनकी जमीन हाईवे के पार हैं। कृषि यंत्र और खेती किसानी का सामान लेकर खेतों पर जाने का प्रयास करते हैं तो हाईवे होने के कारण उन्हें समस्या होती है। मांगी गई की तुरंत ही हाईवे के बीच डिवाइडर में कट दे। जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + four =