Muzaffarnagar: टिकैत बोलेः किसान हित में एकजुटता जरूरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।गन्ने का दाम बढाये जाने,बकाया गन्ना भुगतान तथा किसानो से जुडी समस्याओं के समाधान की मांग कराने को लेकर सरकूलर रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर भाकियू का धरना प्रदर्शन आज पांचवे दिन भी जारी रहा।
उल्लेखनीय है कि गन्ने के दाम बढाये जाने की मांग व किसानो के बकाया गन्ना भुगतान आदि मांगो को लेकर भाकियू टिकैत द्वारा पिछले 4 दिनो से डीसीओ कार्यालय पर धरना चल रहा है। जो कि आज पांचवे दिन भी यथावत जारी रहा।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने आज डीसीओ कार्यालय पर कढी चावल बनाये। डीसीओ कार्यालय पर चल रहे धरने के दौरान किसानो को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते एकजुट रहने की सलाह दी।
भाकियू नेताओ का कहना है कि जब तक किसानो की समस्या का समाधान नही हो जाता तब तक भाकियू का धरना जारी रहेगा। इस दौरान भाकियू नेता विकास शर्मा, पीयूष पंवार, कुलदीप सिरोही, पुनीत भारद्वाज, बिटटू पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

