Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: विश्वविख्यात नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने किया शास्त्रीय ओडिसी नृत्य का सुंदर प्रस्तुतिकरण

जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के डी०ए०वी०इण्टर कॉलेज जानसठ के सभागार में स्पीक मैके, के तत्वाधान में शास्त्रीय ओडिसी नृत्य कार्यशाला प्रस्तुतिकरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, विश्वविख्यात नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी, महामण्डलेश्वर राधा मोहन तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महामृत्युन्जय सेवा मिशन, स्पीक मैके, डॉ० निति मित्तल, डॉ० मृदुला मित्तल, स्पीक मैके के स्वयं सेवक अभिनव त्यागी व सागर, रणवीर सिंह प्रधानाचार्य जी०आई०सी० कम्हेड़ा, ज्योति बाला प्रधानाचार्या गोमती कन्या इण्टर कॉलेज, जानसठ, और विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सैन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय की छात्र मनन धीमान ने स्पीक मैके का परिचय देते हुए कहा कि स्पीक मैके एक ऐसी संस्था है जो युवा पीढी को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत, कला एवं संस्कृति के विभिन्न स्वरूपों से परिचित कराने के लिए एक गैर लाभकारी, स्वैच्छिक, अराजनीतिक संस्था है, जिसकी स्थापना आई०आई०टी० दिल्ली के प्रोफेसर डॉ० किरन सेठ द्वारा १९७७ में की गयी थी।उसके बाद कक्षा-११ का छात्र नैतिक वर्मा ने कार्यक्रम की मुख्य नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि लिप्सा सत्पथी ओडिशा राज्य की अर्न्तराष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य ओडिसी की एक प्रसिद्ध कलाकार है, इन्होंने नृत्य की शिक्षा उडीसा नृत्यएकेडमी भुवनेश्वर गंगाधरप्रधान में गुरू गंगाधर प्रधान गुरू बिचित्रानंद स्वाई और गुरू अरूणामोहंती के कुशल मार्गदशन में प्राप्त की।

लिप्सा सत्पथी ने लगभग १५ देशों में अपने शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन कर विश्वख्याति प्राप्त की। लिप्सा सत्पथी मीडिया के क्षेत्र में भी अपना योगदान देती रहती है। इनके नृत्य के कार्यक्रम दूरदर्शन एवं भारत के विभिन्न टेलीविजन चौनलों पर भी प्रसारित होते रहते है। लिप्सा सत्पथी एक कुशल दूरदर्शन एंकर भी है।उसके बाद विश्वविख्यात नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों और अतिथियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उडीसा मेरी और मेरे आराध्य श्री जगन्नाथ पुरी जी की जन्मभूमि है। आज मैं जो नृत्य प्रस्तुत करने जा रही हूँ उसका नाम पंचभूतम है। अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी के पांच तत्व है, मेरी नृत्य की पहली प्रस्तुति भी इन पाँच तत्वों पर आधारित है।

नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने पंचभूतम प्रस्तुत करने के बाद विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी हुनर को सीखने के लिए ध्यान प्रथम सोपान है और विद्यार्थियों को पाँच मिनट का ध्यान कराया और बताया कि नृत्य मोहिनी, अट्टम, सतप्रिया, कुचिपुडी, भरतनाट्यम आदि आठ प्रकार के होते है उनमें से एक शास्त्रीय नृत्य ओडिसी भी है। प्रत्येक नृत्य हमारे देश के किसी न किसी राज्य से जुडा हुआ है, फिर नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने नृत्य के विभिन्न आयामों के विषय में विद्यार्थियों को संक्षिप्त परिचय दिया। राधा मोहन तिवारी ने सभागार में उपस्थित अतिथियो एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ अपनी भारतीय संस्कृति की गौरवमयी विधाओं और कलाओं का ऐसा अतुलनीय प्रदर्शन हमारे और हमारे भावी करणधारों के लिए गौरव का पल है।

आधुनिकता के साथ-साथ हमें अपने गौरवमयी इतिहास और प्राचीन विधाओं का ज्ञान होना अति आवश्यक है। मैं स्पीक मैके संस्था का धन्यवाद देता हूँ कि वे आज विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं से अवगत कराते रहते है। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत माहेश्वरी द्वारा किया गया जिसमें, प्रवक्ता संजय कुमार पंत, पुनीत कुमार, गौतम अधिकारी, अंकुर राजवंशी, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, शिवकुमार, बृजेश कुमार, एवं देवदत्त कुमार, प्रवक्ता अशोक कुमार, प्रिया सैनी, आकांक्षा शर्मा, आकांक्षा यादव, कुमारी लक्ष्मी भाटिया, कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सैन एवं अतिथियों के द्वारा विश्वविख्यात नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी की अविस्मणीय प्रस्तुति के लिए पुष्प एवं सम्मान स्मृति चिह्न देकर बारम्बार आभार एवं धन्यवाद प्रस्तुत किया। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को भी सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और सभी अतिथियों को अपने बहुमूल्य समय में से समय निकालने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − nine =