वैश्विक

Myanmar News: ह्यूमन राइट्स ग्रुप बोला- 30 लोगों की हत्या कर शवों को जलाया, सेना के हवाई हमलों के बाद सैकड़ों लोग थाईलैंड भागे

Myanmar Violence: संघर्षग्रस्त काया राज्य में महिलाओं और बच्चों सहित 30 से ज्यादा लोग मारे गए और बाद में उनके शव जला दिए गए. इस बात की जानकारी एक स्थानीय निवासी, मीडिया रिपोर्ट्स और एक स्थानीय मानवाधिकार समूह ने दी है.

करेनी ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने कहा कि उन्हें आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के जले हुए शव मिले हैं. ग्रुप ने दावा किया कि ह्प्रुसो शहर के मो सो गांव के पास म्यांमार पर शासन करने वाली सेना ने बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों पर गोलियां चलाई थीं.

समूह ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “हम मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वाली अमानवीय और नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं.’’ मानवाधिकार समूह और स्थानीय मीडिया की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में जले हुए ट्रक और बेड पर शवों के जले हुए अवशेष दिखाई दे रहे हैं.

समूह के एक कमांडर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “हम यह देखकर बहुत हैरान थे कि सभी शव अलग-अलग आकार के थे, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बूढ़े भी शामिल थे.” वहीं, एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि मुझे शुक्रवार की रात आग लगने की जानकारी थी, लेकिन शूटिंग होने के कारण मैं घटनास्थल पर नहीं जा सका. मैंने लाशें जली हुई देखीं और बच्चों और महिलाओं के कपड़े भी बिखरे हुए थे.”

Myanmar की सेना ने गुरिल्ला युद्ध चला रहे जातीय करेन समुदाय के नियंत्रण वाले एक छोटे कस्बे पर हवाई हमले किए, जिससे सैकड़ों लोग एक नदी के पार करते हुए भाग कर थाईलैंड चले गए. सरकारी बलों ने थाईलैंड सीमा के पास एक छोटे से कस्बे ले के काव को निशाना बनाया, जो करेन गुरिल्लों के नियंत्रण में है. वे म्यांमा सरकार से अधिक स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं.

आंग सान सू ची Myanmar सरकार को सत्ता से बेदखल कर फरवरी में सेना के देश की बागडोर अपने हाथ में लेने और गुरिल्लों के सेना विरोधियों को शरण देने के बाद से तनाव और बढ़ गया है. ले के काव पर सरकारी सैनिकों के पिछले सप्ताह छापा मारने के बाद भी हिंसा भड़क गई थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =