फिल्मी चक्कर

Nayanthara ने शादी के 4 महीने बाद ही दिया जुड़वां बच्चों को जन्म,इंस्टाग्राम पर शेयर की Pics Vignesh Shivan ने

Nayanthara और Vignesh Shivan ने इसी साल बड़े धूमधाम से एक दूसरे संग शादी रचाई थी. दोनों कपल ने 9 जून 2022 को एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे.अब कपल ने शादी के चार महीने बाद ही खुशखबरी सुनाई है. जी हां आपने सही सुना. नयनतारा ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ दोनों नवजात बच्चों के पैरों को चूमते हुए 2 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

दोनों कपल ने सरोगेसी या गोद लेने के जरिए बच्चों का स्वागत किया. विग्नेश ने अपने बच्चों की खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ”नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं…हमें जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है … हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद, सभी अच्छी अभिव्यक्तियों के साथ मिलकर, 2gehr आया है. हमारे लिए 2 धन्य बच्चों का रूप …. हमारे उइर और उलगम के लिए आप सभी के आशीर्वाद की आवश्यकता है.” तमिल में उइर का मतलब आत्मा होता है, जबकि उलगम का मतलब दुनिया होता है.

Vignesh Shivan की पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत-बहुत बधाई आप दोनों को. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप दोनों बच्चों से दो बच्चों के पेरेंट्स बन गए. इस बीच, कई सेलेब्स ने नए माता-पिता को शुभकामनाएं दी हैं. जबकि विक्की कौशल और अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों ने विग्नेश की पोस्ट पर डबल-टैप किया, काजल अग्रवाल ने टिप्पणी की, ”बहुत बधाई नयन और विकी !! मूल क्लब में आपका स्वागत है – निश्चित रूप से जीवन का सबसे अच्छा चरण उयिर और उलगम को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.” निर्देशक एटली ने कहा, “बधाई हो जानेमन”.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =