फिल्मी चक्कर

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, रिलीज होगी शर्माजी नमकीन

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है ऐसे में उनका परिवार भी गमजदा है.

ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. नीतू ने बेहद कम शब्दों में अपने दिल का हाल बयां करते हुए सभी को इमोशनल कर दिया है.

View this post on Instagram

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

 नीतू कपूर मे ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, हमारी कहानी का अंत“. इसके साथ ही नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं. नीतू के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं साथ ही ऋषि कपूर की आत्मा ती शांति के लिए दुआएं भी कर रहे हैं.

विदेश से अपना इलाज कराकर आने के बाद से अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की शूटिंग कर रहे थे, जो कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है और इसमें ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Download 4 |फिल्म लगभग पूरी हो गई थी, इसकी केवल कुछ दिनों की शूटिंग बाकी रह गई थी. अब एक विश्वसनीय स्रोत से हमें फिल्म से जुड़ी एक खास खबर पता लगी है.

सूत्र ने साझा किया, “ऋषि कपूर फिल्म के मुख्य नायक थे और पहले ही इसके प्रमुख भाग की शूटिंग कर ली गई थी. शूटिंग का केवल कुछ ही हिस्सा बाकी रह गया था. यह ऋषि कपूर का आखिरी प्रॉजेक्ट था जो पूरा होने वाला था और अब रितेश और फरहान इस फिल्म की रिलीज सुनिश्चित कर रहे हैं.”

सूत्र ने आगे कहा, “रितेश और फरहान फिल्म को पूरा करने के इरादे के साथ बेहद बारीकी से काम कर रहे हैं और इतना तो तय है कि फिल्म पूरी की जाएगी और यह एक नाटकीय रिलीज होगी.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − four =