Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

त्रिवेणी शुगर मिल खतौली की तरफ से लगाई गई हैंड वाश सेनेट्राइजर मशीन

खतौली। कोरोना जैसे घातक बीमारी से बचाव एंव थाने में आने वाले हर नागिरक की सुविधा के लिए त्रिवेणी शुगर मिल खतौली की तरफ से लगाई गई हैंड वाश सेनेट्राइजर मशीन जिसका उद्घाटन चीनी मिल खतौली के सहायक महाप्रबन्धक सुरक्षा अधिकारी एंव सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया

इस मशीन को लगाने का मैन उद्देश्य ये है की थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक नागरिक एंव पुलिस कर्मियों की कोरोना के चलते सुरक्षा की जाये और हर नागरिक इसमें हाथ धोकर ही थाने में दाखिल हो सके। दरअसल मामला जनपद मु० नगर के थाना खतौली का है

जहां आज सवेरे सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह , थाना प्रभारी खतौली संतोष कुमार त्यागी सहित मय पुलिस स्टाफ के बीच खतौली शुगर मिल द्वारा थाना परिसर में एक सेनेट्राइजेशन मशीन लगवाई गई

जिसका उदघाट्न शुगर मिल के सहायक महाप्रबन्धक सुरक्षा अधिकारी सुशांक ठाकुर ,सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह, एंव थाना प्रभारी खतौली संतोष कुमार त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस आटोमेटिक हैंड वाश मशीन को लगाने के सम्बन्ध में सुशांक ठाकुर ने बताया की यह मशीन फुल्ली आटोमेटिक है जिसमे एक पैर से दबाने पर हैंड वाश लिक्विड निकलता है तो वहीं दूसरा पैर दबाने से पानी आता है

जिससे की थाना परिसर में आने वाले आम नागरिकों सहित थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मी सबसे पहले हैंड वाश करें बाद में थाने में दाखिल हों। ऐसा करने से हम एक तरफ जहां कोरोना जैसे घातक बीमारी से अपना बचाव करेंगे व् साथ ही साथ दूसरों को भी बचा पाएंगे और इस लड़ाई का डटकर मुकाबला कर सकेंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =