Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उठने लगे सवाल: कैसे बिरालसी चौकी क्षेत्र में रोज पकड़ी जाने लगी अवैध शराब की भट्टियाँ

चरथावल। एसएसपी के निर्देश मिलने के बाद लगातार बिरालसी चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह में कई बार शराब पकड़ी जाने पर सवाल खड़े होने लगे है।शनिवार को ग्राम रोनी हरजीपुर में एक मकान में चलती शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए 1 आरोपी को शराब व उपकरण सहित गिरफ्तार किया है।

चरथावल थाने की बिरालसी चौकी क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर कच्ची शराब निकालने वालो की शरण स्थली बन चुका है।एक सप्ताह के अंदर पुलिस कच्ची शराब निकालने की कई भट्टी पकड़ चुकी है शुक्रवार को भी बिरालसी चौकी के गांव दूधली से पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी पकड़कर 5 शराब तस्करों को जेल भेजा था

करोना वायरस की भयंकर बीमारी के चलते चरथावल के ग्राम बिरालसी चौकी क्षत्र में कच्ची शराब बनाने का कारोबार नही रुक पा रहा है कई गुने दामो पर कच्ची शराब बेची जा रही है।

देर रात पुलिस ने ग्राम रोनी हरजीपुर में एक मकान में चल रही शराब की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने शराब व उपकरण बरामद किए है

लेकिन का एक बड़ा सवाल यही है कि आखिरकार एसएसपी अभिषेक यादव का आदेश लागू होते ही पुलिस इतनी सक्रिय क्यों हो जाती है और रोजाना उसे अवैध कच्ची शराब के ठिकाने का पता कैसे चलने लगता है जबकि बाकी दिन भी पुलिस इसी जहरीले कारोबार से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों की तलाश करती रहती है लेकिन उसे न ही कच्ची शराब मिल पाती है और ना ही उस के ठिकाने

 हां इतना जरूर है  कि गाहे-बगाहे पुलिस छुटपुट कारवाई कर अपनी जिम्मेदारी निभा देती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =