वैश्विक

नेपाल: नक्शे को संविधान संशोधन कर संसद से पास करवाने की एक राय नहीं

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली द्वारा देश के नए नक्शे को संविधान संशोधन कर संसद से पास करवाने की चाहत फिलहाल पूरी नहीं हो पाई है। नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी भारत के कुछ क्षेत्रों कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को नेपाल के नए राजनीतिक मानचित्र में शामिल कर उसे संसद से पास करवाना चाह रही थी

जिसके लिए उसने बुधवार को संसद में प्रस्ताव रखने की तैयारी की थी और इसके लिए चर्चा भी निर्धारित की थी लेकिन अंतिम वक्त में इसे अनुसूची से बाहर कर दिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में फिलहाल सरकार विपक्षी पार्टियों के साथ तालमेल नहीं बिठा पाई है और देश के अन्य राजनीतिक दलों ने इस मसले पर राष्ट्रीय सहमति बनाए जाने का फैसला किया है।

इस पूरे मामले को लेकर नेपाली पीएम ओली ने मंगलवार को नए नक्शे के मसले पर राष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी लेकिन राजनीतिक दलों में इस मसले पर एक राय नहीं बन पाई। 

भारत के साथ सीमा विवाद तब शुरू हुआ जब भारत ने उत्तराखंड सीमा पर अपने क्षेत्र में धारचूला से लिपुलेख तक 80 किलोमीटर की नई सड़क का निर्माण किया

इसके बाद नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर समस्याओं का सामना कर रहे पीएम ओली ने काठमांडू में इसे लेकर हो रहे जोरदार विरोध प्रदर्शन को मौके के रूप में देखा और इसे भुनाने के लिए नए नक्शा बनाने का एलान कर दिया।। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =