खेल जगत

IND vs ENG Third Test: तीसरे टेस्ट में भारत की जीत को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पनेसर का बयान

हेडिंग्ले में कल से पांच टेस्ट मैच IND vs ENG Third Test की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है. लॉर्डस टेस्ट में एतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के हौसलें बुलंदी पर हैं और इंग्लैंड की टीम के लिए उसका मुकाबला करना आसान नहीं होगा. तीसरे टेस्ट को लेकर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने भी बड़ा बयान दिया है. पनेसर ने कहा है कि, भारतीय टीम इस मैच में भले ही फेवरेट नजर आ रही हों, लेकिन उसके लिए यहां जीतना इतना आसान नहीं होगा.

पनेसर ने कहा कि, “हेडिंग्ले का ये मैदान जो रूट और जॉनी बेयरिस्टो का होम ग्राउंड है. भारत ने लॉर्डस में असाधारण क्रिकेट खेला थ लेकिन यहां उन्हें इंग्लैंड की ओर से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. हालांकि अगर भारत ने इस टेस्ट मैच में भी पिछले दो टेस्ट की तरह ही गेंदबाजी की तो वो ये मैच और सीरीज आसानी से अपने नाम कर सकते हैं.” 

पनेसर के अनुसार भारत की जीत के बीच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक बहुत बड़ी दीवार हैं. उन्होंने कहा, “हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की टीम को फेवरेट माना जा रहा है. हालांकि यहां जीत के लिए उन्हें रूट को जल्द आउट करना होगा.”साथ ही पनेसर ने कहा कि, “सिराज इस सीरीज में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं. सिराज इस सीरीज में अब तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखने में सफल रहे हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंदबाजी को समझना खासा मुश्किल हो रहा है.”

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + twelve =