उत्तर प्रदेश

भतीजा बना दुश्मन: सगे चाचा को गोली मारी

उन्नाव में आज फिर भतीजे ने सगे चाचा को गोली मारी। गोली चाचा के पेट से आर पार हो गई।जिसके बाद घायल चाचा को इलाज के लिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया।

पंचायती चुनावों के बाद आपसी रंजिश खूनी वारदात बनकर सामने आ रही है। रिश्ते तक को चुनाव की रंजिश में तार-तार कर दिया। भतीजे ने जिस चाचा की गोद में बचपन में खेला होगा, आज उसी चाचा की गोली मारकर छल्ली कर दिया।

चाचा के पेट से गोली आर-पार निकल गई। जिसके तुरंत बाद चाचा को सीएचसी बांगरमऊ में भेजा गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। दरअसल भतीजा चाचा की संपत्ति अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रहा था।

जिसका चाचा द्वारा विरोध करने पर मारी गोली। इस गोली कांड की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल गोली कांड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बता दें, ये घटना फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के पपरिया गांव की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =