उत्तर प्रदेश

Unnao News:चौरासी थाना क्षेत्र के कुशालपुरा गांव के बाहर मिला सिम्मी का शव

Unnao News– लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव गांव के बाहर मिलने से हड़कंप मच गया है. बच्ची के सिर और कान के पास चोट के निशान हैं. इससे पुरानी रंजिश में उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. घटना जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कुशालपुरा गांव की है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

 लापता पांच वर्षीय सिम्मी का शव गांव के बाहर बाग में मिला है. पीड़ित परिजनों का कहना है कि सिम्मी मंगलवार की दोपहर हमारे अमरूद के बाग में खेल रही थी. लेकिन कुछ देर बाद जब हम उसको लाने गए तो वो वहां नहीं थी. हमने उसे आस-पास काफी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला. उन्होंने गांववालों से भी उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक सिम्मी के घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए. इसके बाद वो फतेहपुर चौरासी थाना पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

पुलिस और परिजन लापता सिम्मी की तलाश कर ही रहे थे कि, गांव के बाहर बाग में सिम्मी का शव मिला. लापता बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सिम्मी के पिता ने कहा कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर पता नहीं क्यों किसी ने मेरी मासूम बच्ची को मार डाला.

शव की सूचना मिलने पर फतेहपुर चौरासी थाना के अध्यक्ष अनुराग सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि बच्ची के सिर और कान के पास चोट के निशान मिले हैं, जिसे देखकर पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है.क्रूरता से हत्या की जानकारी पर आईजी तरुण गाबा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ शंकर मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर जल्द खुलासे की बात कही.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =