New Delhi: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत
New Delhi: 508 रेलवे स्टेशनों (Railway Station) की सूरत जल्द ही बदलने वाली है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज इनके पुनर्विकास की नींव रखेंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत ये 508 रेलवे स्टेशन री-डेवलप किए जाएंगे.
इनको आगे की 40 सालों की प्लानिंग करके बनाया जा रहा है. इसमें सबसे बड़ा चैलेंज बाकी ट्रैफिक को छेड़े बिना नए काम को करने का है. जिसके लिए पूरी प्लानिंग की जा चुकी है. माना जा रहा है कि अगले दो से ढाई सालों में ये सभी 508 रेलवे स्टेशन नए सिरे से बनकर तैयार हो जाएंगे.
पीएम मोदी ने एक ट्वीट करके कहा कि ‘6 अगस्त रेलवे क्षेत्र (Railways Sector) के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. सुबह 11 बजे ऐतिहासिक अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी.
लगभग 25,000 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला पुनर्विकास हमारे देश में रेलवे के बुनियादी ढांचे की कल्पना में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा. यह ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगा और आराम के साथ-साथ सुविधा भी बढ़ाएगा. यह सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है कि स्टेशन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के अनुरूप हों.’

