माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल Muzaffarnagar में ‘अलंकरण समारोह’
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल Muzaffarnagar में ‘अलंकरण समारोह’ अत्यंत धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के श्रीचरणों में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजरी सिंघल (ट्रस्टी) ,श्रीमती सानिया बिंदल , श्रीमती याशिका चौहान उपस्थित रहीं ।
इस अवसर पर लव कालरा को हेड बॉय एवम् पाँखुरी गोयल को हेड गर्ल, सजल को स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉय) व सुहानी को स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल) नियुक्त किया गया।
हाउस कैप्टन बॉय व गर्ल तथा स्पोर्टस कैप्टन क्रमश: मयंक गौर , गौरी , हर्षित चंदेल , अर्जुन चौधरी , ओजस्वी सिंघल , खुशबू लाथूरा , नमन चौधरी , ग्रेसी सिंह , विशेष प्रताप , प्रियांशु चौधरी , अक्षी चौधरी , पाखी वर्मा को चयनित किया गया
इस आयोजन में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे और जिस पद पर उन्हें नियुक्त किया गया है वे उसकी गरिमा को बनाए रखेंगे।
नवचयनित छात्रों ने भी कृतज्ञता अभिव्यक्त करते हुए आश्वासन दिलाया कि वे अपने कार्यों का निर्वाह भली-भाँति करेंगे और इस बात का भरसक प्रयास करेंगे कि किसी को भी किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका न दें।इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिनमें छात्रों ने अपने नृत्य , गायन आदि के द्वारा सभी को सम्मोहित कर लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज , प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा गुप्ता व संयुक्त निर्देशक श्री सुनंद सिंघल जी ने चयनित छात्रों को उनके दायित्वों से अगवत कराया और उन्हें उनके पद की महत्ता बताते हुए कहा कि छोटी-छोटी जिम्मेदारी निभाने से ही व्यक्ति जीवन में किसी भी बड़ी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा सकता है । छात्रों को समझाया गया कि उन्हें अपने पद की गरिमा, विद्यालय के मान-सम्मान, अनुशासन और गौरव को बढ़ाने के लिए सर्वदा प्रयासरत रहना है।

