Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बीडीसी सदस्य अपहरण मामले में आया नया मोड़, धर्मेंद्र की पत्नी ने दी चेतावनी, पति नहीं आया तो कर लेगी आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष के बीच मचे घमासान में अपहृत बताए जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने प्रेस वार्ता में दबाव में बयान दिया है।

उसकी पत्नी ने खुलेआम चेतावनी दी है कि अगर उसका पति मुक्त होकर उसके पास नहीं आया, तो वह तितावी थाने में ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लेगी।

मंगलवार को बघरा ब्लॉक क्षेत्र के बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार के अपहरण के मामले को लेकर मचे घमासान में उस समय रोचक मोड़ आ गया, जब अपहृत बताए जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र की पत्नी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कराई पर गई अपने पति की प्रेसवार्ता को भाजपा के दबाव में दिया गया बयान बताते हुए थाने में आत्मदाह करने की घोषणा कर डाली। इस मामले को लेकर भाजपा और भाकियू, सपा, कांग्रेस एवं आजाद समाज पार्टी आमने-सामने आ गई हैं।

भाकियू ने अन्य विपक्षी दलों के सहयोग से जहां तितावी में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पिछले 24 घंटे से जाम लगा रखा है, वहीं भाजपा भी इस मामले में पूरे जोर लगा रही है। जिला मुख्यालय पर कराई गई प्रेसवार्ता में क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र ने भाजपा कार्यकर्ता गौरव पंवार पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया।

बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात की और बताया कि उसका अपहरण नही हुआ है, बल्कि वह अपनी मर्जी से मुजफ्फरनगर आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का आरोप है कि विपक्षी दलों ने उसके परिवार का अपहरण कर उन्हें बंधक बना रखा है। उसे परिजनों से बात भी नहीं करने दी जा रही है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपनी मर्जी से ही मुजफ्फरनगर आया था।

इस मौके पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह भी एसपी सिटी कार्यालय में मौजूद रहे। उधर क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र की पत्नी मंजू ने अपने पति के बयान को भाजपा के दबाव में दिया गया बताया है।

मंजू ने भाजपा कार्यकर्ता गौरव पंवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति द्वारा विपक्ष पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मंजू ने साफ तौर पर कहा है कि यदि उसका क्षेत्र पंचायत सदस्य पति उसके पास नहीं आया तो वह थाने में ही खुद के ऊपर तेल डालकर आग लगा लेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 17 =