बुढ़ाना पुलिस ने महज एक घंटे में 140 भेड़ लूट की वारदात का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश तेज
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई की ग्राम भसाना के जंगलों में १४० भेडो को अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिया गया तथा भेड चराने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट कर व हाथ-पांव बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया गया है।
थाना बुढाना पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया तथा तत्काल कार्यवाही करते हुए सर्च अभियान चलाया गया। लगभग डेढ घण्टे बाद सभी भेडों को बरामद कर लिया गया
साथ ही ०१ अभियुक्त को दौराने पुलिस कार्यवाही गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में राहुल पुत्र मैनपाल निवासी कुतुबगढ थाना-थानाभवन जनपद शामली बताया जिनके कब्जे से १४० भेड (लूटी हुई) कीमत लगभग १५ लाख, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद की।

