Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लूट की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद, 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

चरथावल। पुलिस ने 2 शातिर लुटेरे अभियुक्तो को लूट की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत चरथावल पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान दो शातिर लूटेरो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम निकुल उर्फ मोटा पुत्र राजपाल निवासी ग्राम काजीखेडा थाना तितावी व शक्ति उर्फ आदित्य पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम काजीखेडा तितावी बताया।

पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के कब्जे से एक तमंचा,2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस 315 बोर। चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद की है।

आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक चरथावल एम.पी.सिह,वरिष्ठ उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उप निरीक्षक सुरेन्द्र राव,सब इंस्पैक्टर योगेन्द्र सिह,सब इंस्पैक्टर मोहित कुमार, है.का.संजीव शर्मा,है.का.शिवकुमार त्यागी, है.का.महेन्द्र सिह,का.विनीत कुमार,का.विशाल भारद्वाज शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eleven =