निबोहरा: गहरे बोरवेल में गिरकर फंस गया मासूम बच्चा, निकालने का प्रयास जारी
आगरा निबोहरा थाना क्षेत्र में 4 साल का मासूम बच्चा गहरे बोरवेल में गिरकर फंस गया है। बच्चे की जान आफत में फंसी हुई है। बच्चे को गहरे बोरवेल से निकालने का प्रयास जारी है। मामला निबोहरा थाना क्षेत्र के धरिया गांव का है।
आगरा के फतेहाबाद के धारियाई गांव में एक 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/LhajQsF120
— News & Features Network (@mzn_news) June 14, 2021
बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले के छोटेलाल ने नई बोरिंग कराई थी। पुरानी बोरिंग को छोटेलाल पक्के तौर पर बन्द करना भूल गए थे और यही भूल उनके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन गई। छोटेलाल का 4 वर्षीय बच्चा खेलते खेलते बोरवेल के नजदीक पहुंचा और अचानक से बोरवेल के अंदर गिर गया।
इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मासूम बच्चे को गहरे बोरवेल से निकालने का प्रयास जारी है। वहीं बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।