वैश्विक

Nigeria-अबुज में स्कूल बिल्डिंग गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100 से गंभीर रूप से घायल

Nigeria अबुज में दो मंजिला स्कूल के ढहने से 22 छात्रों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक छात्र और शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना उस वक्त हुई जब कक्षाएं चल रही थीं. बताया जा रहा है कि घायल और मलबे में फंसे लोगों को निकालकर उनका इलाज कराया जा रहा है पर मरने वालों को संख्या अभी भी बढ़ रही है.

हादसे की खबर मिलते ही नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी, सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पहुंकर लोगों के बचाव में जुट गई.दरअसल यह घटना पठारी राज्य के बुसा बुजी समुदाय में सेंट्स एकेडमी कॉलेज की है. यहां कक्षा शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही दो मंजिला स्कूल की इमारत गिर गई 

22 से अधिक बच्चों की मौत हो गई. मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 15 वर्ष या उससे कम बताई जा रही है. पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुल 154 छात्र फंसे हुए थे जिसमें से 132 को बचा लिया गया है और उन सभी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

राज्य के सूचना आयुक्त ने एक बयान में बताया है कि चिकित्सा देखभाल करने के लिए सरकार ने विभिन्न अस्पतालों को बिना दस्तावेज और भुगतान के उपचार को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

घटनास्थल पर दर्जनों ग्रामीण स्कूल के आसपास इकट्ठा हो गए. यहां के मौजूद लोग अपने परिवारों की पहचान कर रहे थे. हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था. कहीं चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी तो वहीं कुछ लोग मदद मांगते भी दिखाई दे रहे थे. पुलिसकर्मी व बचाव में जुड़े लोग, छात्रों को अंदर से निकालने का प्रयास कर रहे थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21437 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =