उत्तर प्रदेश

अवैध वसूली व वैक्सीन न लगाने की शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्यवाही

एटा जिले में सीएचसी स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाने के नाम पर पैसा लेने का मामला सामने आया है। साथ ही वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा कोरोना नियमों का पालन न कराने और भीड़ इकट्ठा करने को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ।वहीं घटना की जानकारी पर पहुंचे पत्रकारों ने जब सेंटर प्रभारी चिकित्सक रिषभ सक्सेना से बात कर उनके सेंटर पर अवैध वसूली तथा वैक्सीनेशन कराने आये लोगों से अभद्रता के बारे में बात की तो उन्होंने पत्रकारों पर भी दबाव बनाने की कोशिश की। यही नहीं गलत सूचना देकर पुलिस और सीएमओ को भी चिकित्सालय बुला लिया।

जब मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी स्वयं अपनी टीम के साथ मंडी समिति वैक्सीनेशन बूथ पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनसे सीधा संवाद करके आप बीती सुनाई। अधिकारियों व वहां के स्टाफ द्वारा अभद्रता व वैक्सीन न लगाने तथा पैसा लेकर बाहरी प्राईवेट लोगों से अवैध वसूली कराके टोकन नम्बर आवंटित करने तथा बाद में आने वालों को पहले वैक्सीन लगवाने की शिकायत की।

इस दौरान उन्होंने स्वयं अवैध रुप से दलालों द्वारा बांटे गये टोकन देखे तो टोकन बांटने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए और कहा क कोई भी दलाल चिकित्सालय परिसर में प्रवेश न करे। साथ ही उन्होंने डाक्टर को स्वयं अपनी देखरेख मे सभी को वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए।

हालांकि जांच में पहुंचे वरीष्ठ अधिकारी ने मन्डी समिति स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कर भारी अनियमितता व अवैध वसूली एवं वैक्सीन न लगाने की शिकायतों की पुष्टि की। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − three =