उत्तर प्रदेश

Noida News: महिलाओं के हाथों में सजा 60 मीटर लंबा तिरंगा, किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Noida News: महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर प्राधिकरण नीतियों के खिलाफ किसानों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली। डेड़ घंटे तक हजारों की संख्या में किसान सड़कों पर घूमे। किसानों (Farmers) ने प्राधिकरण की परिक्रमा जमकर विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान वहन चालकोें को जाम का सामना करना पड़ा।

सोमवार को किसान प्राधिकरण का घिराव करेंगे। किसानों और प्राधिकरण के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों का धरना करीब एक माह से लगातार चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सेक्टर-6 हरौला बारात घर पर हजारों की संख्या किसान एकत्रित हुए। यहा से तिरंगा मार्च करते हुए किसान प्राधिकरण पहुंचे। यहा मौजूद पुलिस ने किसानों को रुकने नहीं दिया। प्राधिकरण की परिक्रमा कर किसान शाम को वापस हरौला बारात घर पहुंच गए। यहा पंचायत कर सोमवार को होने वाले धरने प्रदर्शन की रणनीति तय की गई।

तिरंगा मार्च में किसानों के हाथों में तिरंगा था। लेकिन आकर्षण का केंद्र 6० मीटर लंबा तिरंगा रहा। जिसकी कमान महिला किसानों के पास थी। उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर कर 6० मीटर लंबे तिरंगे को संभाले रखा। पूरी यात्रा के दौरान एक बार भी उनका हाथ तिरंगे से नहीं हटा। इस दौरान किसानों ने कहा कि हमारी शालीनता को कमजोरी न समझा जाए।

प्राधिकरण और किसानों के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। विगत कई महीनों में आधा दर्जन बार प्राधिकरण के आला अधिकारियों के साथ किसानों की वार्ता हो चुकी है। इनकी जायज मांगों को प्राधिकरण ने पूरा भी किया साथ ही शासन स्तर पर बातचीत भी की जा रही है। पेंच अब भी फंसा हुआ है। किसान चाहते है कि सभी किसानों को 64.7 प्रतिशत की दर से सभी को मुआवजा दिया जाए। आबादी जहां है जैसी की तर्ज पर छोड़ी जाए। किसानों की आबादी से नक्शा पास कराने की नीति को हटाया जाए। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 4 =