उत्तर प्रदेश

Noida News : प्राधिकरण ने पालतू कुत्तों और जानवरों को पालने के लिए अब रजिस्ट्रेशन कर दिया अनिवार्य

Noida News: प्राधिकरण के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण ने नोएडा पेट रजिस्ट्रेशन एप शुरू किया है। इस एप के माध्यम से पालतू कुत्तों और जानवरों के मालिक घर बैठे अपने जानवरों का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। प्राधिकरण ने इस एप को प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया है। लेकिन यह एप अभी पूरी तरह से काम नहीं करेगा। पालतू कुत्तों और जानवरों का रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप पर ही पालतू कुत्तों और जानवरों का रजिस्ट्रेशन लेटर और उसे पालने वाले की जानकारी मिलेगी।

प्राधिकरण ने नोएडा पेट रजिस्ट्रेशन एप पर एक साल की रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रूपए निर्धारित की है। पालतू कुत्तों और जानवरों के मालिकों को प्रत्येक साल रजिस्ट्रेशन रिन्यू करना होगा। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने यह एप शुरू किया है।

प्राधिकरण के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण पिछले साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। प्राधिकरण ने इसके लिए एक एजेंसी को चुनने का फैसला भी किया था। यह एजेंसी शहर के प्रत्येक पालतू कुत्तों और जानवरों का रजिस्ट्रेशन करती। एजेंसी के चयन के लिए प्राधिकरण ने दो बार टेंडर भी जारी किया था। लेकिन टेंडर में किसी भी कंपनी का चयन नहीं हो सका। जिसके बाद प्राधिकरण ने खुद एक एजेंसी से इस एप को डिवेलप कराया।

प्राधिकरण का यह एप गूगल प्ले स्टोर पर नोएडा अथॉरिटी पेट रजिस्ट्रेशन के नाम से आ चुका है। एप को डाउनलोड करने के बाद वहां पर न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद मालिक अपने पालतू कुत्तों और जानवरों की जानकारी एप पर देंगे। पालतू कुत्तों और जानवरों की जानकारी और उनकी पहचान के लिए उनका फोटो भी अपलोड करना होगा। इसके बाद मालिक को रजिस्ट्रेशन की फीस जमा करनी होगी।

प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि प्राधिकरण पेट लवर्स की सुविधा के लिए जल्द ही पीपीपी मॉडल पर सेक्टर 137 में डॉग पार्क बनाने जा रही है। इसके लिए प्राधिकरण ने कुछ समय पहले करीब 2 करोड़ 65 लाख रूपए का टेंडर भी जारी किया था। यह टेंडर कुछ दिनों में खोल दिया जाएगा। इस पार्क में डॉग के लिए कई सुविधाएं होगी। डॉग के खेलने, खाने-पानी और ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी। साथ ही इस पार्क में मालिकों के बैठने के लिए पवेलियन भी बनवाए जाएंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − three =