उत्तर प्रदेश

Noida News: किया गया डायवर्जन 10 किमी लंबा लगा जाम, धंस गई ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस-वे की सड़क

Noida News: एक्सप्रेस-वे के नीचे अंडरपास का काम किया जा रहा है। इसे पुश बाक्स तकनीक से बनाया जा रहा था। ऐसे में एक्सप्रेस- वे के ऊपर से निकल रहे वाहनों का भार यह झेल नहीं पाया और एक्सप्रेस-वे पर गढ्ढा हो गया। घटना के बाद करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया।

वाहनों को 45 मीटर सड़क पर डायवर्ट कर दिया गया। रात करीब 9 बजे के आसपास गड्ढे के आसपास से जाम में फंसे लोगों को निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-142 के पास एडवंट बिल्डिंग के सामने बन रहे अंडरपास के लिए बॉक्स पुशिग का प्रेशर मेंटेने नहीं कर पाने की वजह से एक्सप्रेस-वे की सड़क की नीचली सहत की मिट्टी कट गई।

इससे करीब दो मीटर नीचे तक नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाली लेन में सड़क धंस गई। इससे दौड़ रहे ट्रैफिक के बीच एक्सप्रेस-वे पर करीब दो फिट का गड्ढ़ा हो गया।

ट्रैफिक रोक कर सेक्टर-93 कट से डायवर्जन कर दिया गया। इसका असर यह हुआ कि सेक्टर-93 कट से पीछे महामाया के आगे तक करीब दस किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

फिर इसके बाद गडढ़ा भरने की शुरुआत हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद यह गड्ढ़ा भरा जा सका। ट्रैफिक के लिए एक्सप्रेस-वे खोला गया । लेकिन तब तक वाहनों का जाम और दबाव इतना बढ़ चुका था कि अभी तक ट्रैफिक की रफ्तार बहुत कम है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =