उत्तर प्रदेश

Noida News: नोएडा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार,सात मुक़दमे दर्ज हैं उसके खिलाफ

 Noida News:  नोएडा पुलिस ने गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बारे में थोड़ी देर में ही पुलिस खुलासा करेगी. बता दें कि सोमवार शाम को ही इस प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े अफसरों को सख्त हिदायत दी थी कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ़्तारी हो.

अगर ऐसा नहीं होता है तो अफसरों की खैर नहीं. साथ ही उन्होंने कहा है कि एक अपराधी को गनर कैसे मुहैया करवाई गई इसकी भी जानकारी उन्होंने मांगी है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस श्रीकांत त्यागी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी.  पुलिस अब उससे यह भी पता करेगी कि कैसे उसे गनर मिला था. साथ ही उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज मामले में भी अब उससे पूछताछ होगी. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ सात मुक़दमे दर्ज हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + twelve =