वैश्विक

कुलगाम में आतंकवादियों ने की पांच मजदूरों की हत्या

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने मंगलवार को नापाक हरकत को अंजाम दिया। राज्य के कुलगाम क्षेत्र में आतंकियों ने पांच गैर कश्मीरी लोगों की हत्या कर दी। मारे गए सभी नागरिक कश्मीर में मजदूरी करते थे।घटना की जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि आतंकवादी लगातार घाटी का मौहाल खराब करने की कोशिश में लगे हैं। इससे पहले आतंकवादी गैर-कश्मीरी ट्रक चालकों को निशाना बना चुके हैं।इस वारदात को लेकर सीआरपीएफ ने बताया कि आतंकवादियों ने पांच मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही एक मजदूर घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी थे। सीआरपीएफ के अधिकारी के मुताबिक 18वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Image Result For Non-Kashmiri-Labourers-Killed-By-Terrorists-In-Kulgam

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk