जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, टीम ने दो आतंकियों को घेरकर मार गिराया
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के रामबाग इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों को घेरकर मार गिराया।
सुरक्षाबलों ने उन्हें सुबह से ही घेरकर रखा था और ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने पहले ही बताया था कि एक पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा है।
#Update 2 terrorists killed during an encounter in the Rambagh area of Srinagar. The search is underway. Further details awaited: Jammu & Kashmir Police https://t.co/OpAuNs3H5O
— ANI (@ANI) October 12, 2020
पाकिस्तानी आतंकी की पहचान सैफुल्लाह के रूप में की गई है। बीते सितंबर महीने में और अभी हाल ही में नौगाम में सीआरपीएफ बलों पर हुए आतंकी हमलों में सैफुल्लाह शामिल था।
मालूम हो कि नौगाम में हुए हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं दूसरा स्थानीय आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि मारे गए आतंकियों में यह शामिल हैं या नहीं।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
अधिकारी ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी के बाद करीब आधे घंटे तक शांति छाई रही और उसके बाद गोलीबारी फिर शुरू हुई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अभी जारी है
