वैश्विक

शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर:आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं

शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है इसके साथ ही इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 जानकारी के अनुसार, शोपियां के कुटपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना की 34RR और CRPF की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की इस दौरान दो आतंकी मारे गए हैं। हालांकि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन आतंकियों को पहले आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। 

भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिले ताजा इनपुट्स के अनुसार पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने अपने आतंकी कमांडरों को निर्देश जारी किए हैं कि बर्फबारी के चलते इनफिल्ट्रेशन पासिस बंद होने से पहले आतंकियों को घाटी में धकेलने की कोशिशों में तेजी लाई जाए। 

बीएसएफ़ के एडीजी सुरिंदर पवार ने कहा कि इनपुट के अनुसार वर्तमान में करीब 250 से 300 आतंकी लांचिंग पैड्स पर घुसपैठ की फिराक में तैयार बैठे हैं।

लेकिन आतंकियों की हर हरकत पर एलओसी पर तैनात सेना और बीएसएफ़ पूरी नजर रख रही है। इसी का नतीजा है कि इस वर्ष कई आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =