समाचार
भैयादूज पर बहनों ने किया भाईयों के तिलक

जाम की स्थिति रही बरकरार
मुजफ्फरनगर। भैयादूज पर आज बहनों ने अपने भाईयो के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लम्बी आयु की कामना की। वहीं भाईयों ने भी अपनी अपनी बहनों को उपहार स्वरूप पैसे, गिफ्ट व अन्य सामान भेंट किया।
धनतेरस से शुरू हुआ पंचमहोत्सव के आज पांचवे दिन भैयादूज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जनपदभर में आज जहां एक ओर जाम की स्थिति रही वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसो, प्राईवेट बसों व ट्रेनों आदि में भी भारी भीड रही। इसी के साथ साथ आज भाई अपनी बहनों केयहां पहुंचे तो बहनों ने भी अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लम्बी आयु की कामना कीाते भाईयां न भी अपनी अपनी बहनों को उपहार स्वरूप पैसे, गिफ्ट व अन्य कीमती सामान भेंट किया।
बहनों ने अपने घर आए भाइयों को मंगल तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों को गोला भेंट किया और मिठाई खिलाई। भाईयों ने भी बहनों को नेग के तौर पर रुपये और गिफ्ट भेंट किए। जिन बहनों के भाई किसी कारण से नहीं आ सके, उन्होंने गोलो पर मंगल तिलक कर पर्व मनाया। बाजारों में गिफ्ट की दुकानों पर सुबह से ही काफी भीड़ रही। अपनी बहनों को देने के लिए भाइयों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में मिठाई की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही।
जमकर हुई खील बताशों की बिक्री
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण अंचल में बहन की कोथली में खील बताशे देने का प्रचलन है। गांव में कोथली का यह सामान पड़ोस में बांटा जाता है। इसलिए भाई अपनी बहनों के यहां अन्य सामान के साथ खील बताशे लेकर पहुंचे। बाजार में खील बताशों की जमकर बिक्री हुई। अधिकतम स्थानों पर खील बताशे शॉर्ट पड़ते दिखाई दिए और मुंह मांगी कीमत पर बेचे गए।
भाईयों की दीर्घायु की कामना की
मीरापुर। भैयादूज के पावन पर्व पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर उनके कुशल एवं दीर्घ जीवन की कामना की। प्रातः से ही भाई बहनों का एक दूसरे के परिवार में आना जाना शुरू हो गया। बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों को तिलक कर उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना की। त्योहार के कारण बाजार में भी रौनक रही। रोडवेज तथा प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ रही। हाईवे पर पुलिस गश्त भी जारी रहा। उधर, रोहाना क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार मनाया गया। भाइयों ने अपनी बहनों की ससुराल में जाकर तिलक कराकर बहनों को गिफ्ट भेंट किए।
बस अड्डों व स्टेशन पर रही भीड़
मुजफ्फरनगर। भैयादूज के पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डों पर भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोगों ने यातायात के लिए अपने निजी वाहनों का प्रयोग किया। लोगों ने मजबूरी में टेंपो और ई-रिक्शा का सहारा भी लिया। सड़कों पर सुबह से लेकर देर रात तक भीड़ रही।
भैयादूज पर सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखने को मिली। सुबह चार बजे से ही गाड़ियों में भारी भीड़ देखने को मिली।
लंबी दूरी पर जाने वाले तैयार होकर सुबह ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए। सुबह के समय कई गाड़ियां मेरठ और दिल्ली के लिए जाती है। इसके बाद पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भरमार देखने को मिली। रेलवे स्टेशन पर जहां भारी भीड़ रही, वहीं रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डो पर भी भीड़ देखने को मिली। शामली, चरथावल, जानसठ और भोपा बस अड्डे पर इतनी भीड़ दिखाई दी कि यात्री बसों की खिडकी पर भी लटके दिखाई दिए। हालांकि बस हर दस मिनट में प्रस्थान करती दिखाई दी। सभी ने अपनी गाड़ियों के चक्कर बढ़ा दिए थे।
रोडवेज बस अड्डे का भी यही हाल दिखाई दिया। रोडवेज ने भी सभी लंबे मार्गों के साथ जिले के अन्य मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए। रोडवेज बस अड्डे पर भी सुबह चार बजे से लेकर देर रात तक यात्रियों की भीड़ रही। लंबी दूरी की बसों को लोकल मार्गों मुजफ्फरनगर से बिजनौर, सहारनपुर, शामली-कैराना, बुढ़ाना, रुड़की मार्ग पर ज्यादा चलाया गया।
चला चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। भैयादूज पर शहर के रेलवे स्टेशन के साथ ही प्लेटफार्म और वहां पहुंचने वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ के जवानों ने मुसाफिरों के साथ ही उनके सामान की भी सघन जांच की।
जाम से रहे परेशान
भोपा। भैयादूज पर कस्बे में काफी लंबा जाम लगने से अफरातफरी का माहौल रहा। जाम में सैकड़ों वाहनों के साथ ही हजारों लोग फंसे रहे। करीब तीन घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया जा सका।
बेसहारा परदेसी औरत व उसके दो मासूम बच्चों को दिलाया सहारा
मंसूरपुर। देर रात्रि असम गुवाहाटी निवासी करीब ३५ वर्षीय महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ भटकती हुई क्षेत्र के गांव अलियारपुर में पहुंची और बस स्टॉप के टीन शैड के नीचे कपड़ा बिछाकर बैठ गई।ग्रामीणों ने उसे खाना दिया तो उसने खाना फेंक दिया।और गाली गलौज करने लगी काफी देर बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।एसआई जुगल किशोर शर्मा,कांस्टेबल लॉरेंस, कांस्टेबल बहादुर सिंह,कांस्टेबल मनोज मौके पर पहुंचे और महिला से खाना खाने का आग्रह किया।मगर महिला नहीं मानी,फिर कांस्टेबल लॉरेंस ने महिला का मान मनोव्वल कर कहा कि जब तक तुम अपने बच्चों के साथ खुद खाना नहीं खाओगी तब तक हम भी खाना नहीं खाएंगे,हम भी आज पूरा दिन से भूखे हैं।इस बात पर महिला ने खाना खा लिया।फिर पुलिस ने ग्राम प्रधान को फोन कर मौके पर बुलाया और महिला को ग्राम प्रधान की ओर से कंबल दिलाया गया। रात में महिला किसी के घर पर सोने के लिए राजी नहीं हुई तो गांव के प्रधान, चैकीदार तथा एक अन्य ग्रामीण की रात भर पहरेदारी में महिला को रात भर के लिए छोड़ा गया तथा कहा गया कि सुबह उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद इस महिला का कहीं पर इंतजाम कर दिया जाएगा।बात करने से महिला मंदबुद्धि भी लग रही थी।खैर कुछ भी हो इस मामले को लेकर मंसूरपुर पुलिस की ग्रामीणों ने काफी सराहना की।
बाइक सवार की मौत, साथी घायल
जलालाबाद। कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया। हसनपुर लुहारी रोड पर जलालबाद की और बाईक रोक कर ग्रीन वेली स्कूल के सामने खडे होकर बात कर रहे थे पीछे से आ रही तेज रफ्तार से बलेनो गाड़ी ने टक्कर मार दी युवक की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल अमन पुत्र कामिलको उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया। मृतक की पहचान सुहेल पुत्र मुकीम निवासी हसन पुर लुहारी के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ मौके पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गये। घटना के बाद मौके से गाडी चालक फरार हो गया।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर। ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। खतौली क्षेत्र के भैंसी अंडरपास के पास आज चलती ट्रेन से उतरते समय एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहंी हो सकी।
लर्निंग आउटकम परीक्षा 8 नवम्बर को
मुुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए काम किए जा रहे हैं। इसके तहत शुरू किए गए लर्निंग आउटकम की परीक्षा आठ नवंबर को होगी। इस संबंध में सभी स्कूलों को शासन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में होना है।
जनपद में ५९८ प्राथमिक एवं ३८१ उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मिलाकर कुल ७९७ परिषदीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में ४३ हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश पर विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। लर्निंग आउटकम के नाम से किए गए इन प्रयासों से छात्र-छात्राओं को जोड़ने-घटाने, गुणा तथा भाग करने, व्याकरण, सम-विषम, तर्क, चिंतन, कल्पना आदि कौशलों के विकास को बढ़ावा दिया गया। लर्निंग आउटकम कितना कारगर हुआ इसका पता परीक्षा के जरिये चलेगा। शासन के निर्देश पर जनपद में आठ नवंबर को लर्निंग आउटकम की पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि कक्षा पांच से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा। परीक्षा के बाद सभी विषयों के कक्षावार तथा विषयवार परिणाम २५ नवंबर को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं में विषयवार सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए फाउंडेशन लर्निंग सामग्री विकसित की जाएगी। जो बच्चे लर्निंग आउटकम में पिछड़ेंगे उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए रेमीडियल शिक्षा (ध्यानाकर्षण) के अंतर्गत शिक्षकों को प्रशिक्षण के बाद बच्चों को दक्ष बनाने के लिए मॉड्यूल तैयार किया जाएगा। नवंबर माह में ही शिक्षण सामग्री का विमोचन किया जाएगा। अध्यापकों को टेबलेट उपलब्ध कराने के उपरांत सभी अध्यापकों से सीधा संवाद होगा। इस मॉड्यूल को प्रत्येक विद्यालय स्तर पर लागू किया जाना है। लर्निंग आउटकम की दूसरे चरण की परीक्षा फरवरी माह में होनी है। जिला समन्वयक ने बताया कि पहले चरण की परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा का कार्यक्रम भेज दिया गया है।
तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
चरथावल। विकास खण्ड के गांव पीपलशाह में तीन दिवसीय महाराणा प्रताप कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ जिसका उदघाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा व भाजपा युवा नेता राजीव पुंडीर ने फीता काटकर किया पहला मैच यारपुर और नसीरपुर के बीच हुआ जिसमें यारपुर को 52 अंक और नसीरपुर को 38 अंक मिले यारपुर 14 अंक से विजयी हुई मैच में रैफरी की भूमिका सुभाष राणा रोनी ने निभाई इस मौके ओर प्रवीण राणा ने कहा की कबड्डी ग्रामीण आँचल मे खेला जाने वाला सबसे लोकप्रिय खेल है। ऐसी प्रतियोगिता होने से इस खेल को बढ़ावा मिलता हे ऐसी प्रतियोगिता समय समय पर होती रहनी चाहिए इस मौके पर राजीव पुंडीर,संजय राणा कप्तान प्रधान,प्रदुमन प्रधान, बृजपाल सिंह, यशपाल, प्रिंस राणा,जिले सिंह,नकली सिंह,सोनू राणा,सचिन, राजेंद्र सिंह,विक्रम सिंह पुंडीर आदि काफी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
चरथावल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व
चरथावल। क्षेत्र में बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर जहां उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। चरथावल कस्बे सहित क्षेत्र के ग्राम नगला राई, अकबरगढ़, न्यामू, बिरालसी, दूधली,ज्ञानामाजरा, बाढ़, बधाई आदि सभी ग्रामो में भैयादूज का धूमधाम के साथ मनाया गया सुबह ही घरों में इस पर्व की धूम शुरू हो गई थी। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना कर रही थी और भाइयों की ओर से उन्हे उपहार भेंट किए जा रहे थे। परंपरा के अनुसार बहनों ने भाइयों को तिलक लगाने के बाद नारियल आदि भी दिए। इस पर्व पर शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति रहा जिसके माथे पर लाल रंग का तिलक न सजा हो अन्यथा सबके माथे पर लगे टीके भैया दूज पर्व की महत्ता का अहसास करा रहे थे। परिवार के जहां बड़े सदस्यों ने इस पर्व की परंपरा को निभाया वहीं छोटे-छोटे बच्चों पर भी इस पर्व का रंग खूब देखा गया इस अवसर पर बाजारों में खासी भीड़ देखी गई विशेषकर मिठाइयों व उपहारों की दुकानों पर लोगों की अधिक भीड़ थी। मिठाइयों की जमकर खरीददारी हुई। दीपावली के बाद एक बार फिर से दुकानों के बाहर तरह-तरह की मिठाइयां सजी दिखाई दी और उनके खरीददारों का तांता लगा हुआ था। भैया दूज के पर्व को लेकर वाहनों में भी खासी भीड़ थी। विवाहित बहनों की ओर से भैया दूज का पर्व मनाने के लिए भाइयों के घर जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सड़कों पर खासी भीड़ देखी गई।
