वैश्विक

AIIMS में रामलीला पर उड़ाया गया आपत्तिजनक मजाक, VIDEO वायरल

AIIMS के कुछ छात्रों ने रामलीला मंचन के दौरान आस्था का खिलवाड़ उड़ाया। उनका कृत्य अब विवादों में घिर गया है। हालांकि, एम्स स्टूडेंट एसोसिएशन ने रविवार को कहा कि संस्था इस नाटक के संचालन के लिए क्षमा चाहती है। इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। संस्था ने यह भी कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी कोई गतिविधि न हो। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा 7वें आसमान पर दिखाई दिया। गिरफ्तारी की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एम्स के कुछ छात्रों द्वारा किए गए रामलीला मंचन की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल है। इस नाटक का मंचन शोएब आफताब नाम के छात्र ने किया था। रामलीला मंचन के दौरान उसने हिन्दू धर्म की आस्था का मजाक उड़ाते हुए इष्ट देवों का अपमान किया। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कलाकार रामलीला का मजाक उड़ा रहे हैं। यही नहीं मंचन के दौरान बाबुबली फिल्म के डायलाग का भी इस्तेमाल किया गया।

एम्स की रामलीला में उस प्रसंग का मंचन किया गया था, जिसमें रावण की बहन सूपर्नखा राम पर मोहित हो उनके साथ रहने की प्रार्थना करती है। राम उसे कहते हैं कि वो ऐसा नहीं कर सकते। उनकी रावण की बहन को सलाह होती है कि वह चाहे तो उनके भाई लक्ष्मण से ऐसा अनुरोध कर सकती है। इस दृश्य को फिल्माते समय आपत्तिजनक भाषा शैली का इस्तेमाल किया गया। यह वीडियो क्लिप जैसी ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

अजीत द्विवेदी ने लिखा- राम के नाम मज़ाक। इस देश में रहने वाले नहीं है ये लोग। इनको एम्स से निष्कासित किया जाना चाहिए। अगर इनके ये संस्कार है तो ये इलाज क्या ख़ाक करेंगे। इन सभी दोषियों को एम्स से निष्कासित किया जाए। टीम इमोर्टल के हैंडल से ट्वीट किया गया कि शोएब आफताब को इतने जूते मारे जाने चाहिए कि इस जिहादी की अकल ठिकाने आ जाए। ये हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। मजेदार लीला कर लो अपने कम्युनिटी पे भी।

गौरव गोयल ने दुर्भावनापूर्ण और जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए अनएकेडमी ग्रुप के फाउंडर गौरव मुंजाल, को-फाउंडर रोमन सैनी और अन्य के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। (From Jansatta Web)

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − eight =