पाकिस्तान COMSATS यूनिवर्सिटी की परीक्षा में भाई-बहन के बारे में पूछे गए अश्लील सवाल से मचा बवाल
COMSATS यूनिवर्सिटी, इस्लामाबाद के एक प्रोफेसर खैर उल बशर द्वारा सेट किए गए अंग्रेजी पेपर ने पाकिस्तानियों को नाराज कर दिया है. पेपर स्पष्ट तौर पर व्यभिचार को बढ़ावा देने वाला बताया गया है.
#सोशल मीडिया पर #comsatsuniversity का पेपर लीक हुआ तो हड़कंप मच गया. कई मशहूर हस्तियां भी इसके खिलाफ सामने आईं pic.twitter.com/bfMjoBkP03
— News & Features Network (@mzn_news) February 22, 2023
जैसे ही 20 फरवरी, 2023 को जब सोशल मीडिया पर COMSATS विश्वविद्यालय का पेपर लीक हुआ तो हड़कंप मच गया. कई मशहूर हस्तियां भी इसके खिलाफ सामने आईं और प्रश्न-पत्र को ‘अश्लीलतापूर्ण’, ‘गंदगी’ और ‘आपत्तिजनक’ बताते हुए इसकी आलोचना की. हालांकि, COMSATS प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया था और दंडित करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जांच का आदेश दिया है. इस्लामाबाद के शहजाद टाउन थाने में मामला भी दर्ज किया गया है.

