Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना: टाटा मैजिक से टकराई बाइक, भीषण हादसे में बेटे की मौत, मां गंभीर

बुढ़ाना। दिन निकलते ही मेरठ करनाल हाईवे खूनी मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हादसे में युवक की माँ की भी हालत गम्भीरता के चलते उसे मेरठ रैफर कर दिया गया है

बताया जा रहा है की मृतक की २५ नवंबर को शादी भी होनी थी जिसके चलते युवक अपनी माँ के साथ बितावदा गांव में देव पूजन के लिए जा रहा था उधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाँच पड़ताल में जुट गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम को भेज दिया गया

वहीं आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी है जिस गाड़ी से युवक को टक्कर लगी वह किसी स्कूल की टीचर वेंन बताई जा रही है। दरअसल मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बितावदा का है

जहां प्रदीप रुहेला अपनी मां के साथ गांव बितावदा में देव पूजन के लिए जा रहा था तभी मेरठ की तरफ से आ रही तेज गति से स्कूल टीचर की वैन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई

जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है की मृतक युवक की २५ नवंबर को दिल्ली खजूरी में शादी होने वाली थी जो अपनी के साथ देव पूजन के लिए जा रहा था जिसकी सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उधर घटना में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया

युवक हाल ही में दिल्ली में रह रहा था जो देव पूजन के लिए बुढ़ाना में अपने गांव बितावदा जा रहा था जिसकी वेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक व उसकी मां को बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया

तो वहीं उसकी मां को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया युवक की मौत से परिजनों सहित गांव में गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =