Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी अभिषेक यादव ने रामराज थाने का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना रामराज का वार्षिक निरीक्षण करते हुए निम्नवत कार्य किये गये थाना परिसर/कार्यालय- निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चौक करने के साथ साथ

थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्णतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

कोविड हेल्प डेस्क- थाना रामराज पर कोविड-१९ संक्रमण से बचाव हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले व्यक्तियों को स्क्रिनिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाये।

महिला हेल्प डेस्क-मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत व महिला सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने व त्वरित कार्यवाही हेतु थाना रामराज पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया 

डियूटी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को महिला सम्बन्धि शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर शिकायत पर की गयी कार्यवाही भी दर्ज करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

माल निस्तारण-थाना रामराज पर अभियोगों से सम्बन्धित मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए उनके तत्काल निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष रामराज को निर्देशित किया गया।

कम्बल वितरण-थाना रामराज क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के साथ वार्ता करते हुए थानाक्षेत्र के गांवों की स्थिति के बारे में जानकारी की गयी तथा ग्राम प्रहरियों द्वारा पुलिस सहयोग हेतु सभी को शीतकालीन डियूटी के लिए कम्बल वितरण किये गये।

एसएसपी द्वारा थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्या को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eleven =