पत्रकार अरविंद भारद्वाज व वशिष्ठ भारद्वाज की माता जी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज की माता जी का आज सुबह निधन हो गया। ईश्वर की शायद यही इच्छा थी। वह 84 वर्ष की थीं। कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रही थीं।
आज सुबह में नई मंडी स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज तथा वशिष्ठ भारद्वाज की माताजी श्रीमती शकुंतला शर्मा का आज सुबह निधन हो गया।
पत्रकार @arvindb1964 की माता जी का आज सुबह निधन हो गया। ईश्वर की शायद यही इच्छा थी। वह 84 वर्ष की थीं। कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रही थीं। आज सुबह में नई मंडी स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। @mzn_news न्यूज & फीचर परिवार की ओर पुण्य आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि pic.twitter.com/TPh4lU6Kmp
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 18, 2020
84 वर्षीय श्रीमती शकुंतला शर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। प्रमुख शिक्षाविद पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय शिवकुमार शर्मा की धर्मपत्नी शकुंतला देवी एक धर्म परायण महिला थीं।
उनके निधन की सूचना पर तमाम पत्रकार तथा अन्य लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा शोक जताया। उनका अंतिम संस्कार 4:30 बजे नई मंडी स्थित शमशान घाट पर किया गया
जिसमें विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, उधोगपति भीम सैन कंसल, योगेश, प्रदीप मलिक, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, संजय अग्रवाल, श्यामा चरण, पँवार, राजेंद्र कौशिक, हरिओम शर्मा, संजीव चौधरी, भारत भूषण, सौराज सिंह, राधेश्याम, विजय केमरिक, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, सहित समस्त पत्रकार, एडवोकेट, उधोगपति, राजनीतिक दलों से जुड़े हुए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूजा न्यूज एंड फ़ीचर परिवार की ओर पुण्य आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं ईश्वर से शोक संतृप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं।