Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर- भगत सिंह रोड पर रेडीमेड गारमेंटस की में लगी आग

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के व्यस्तम बाजार भगत सिंह रोड पर आज दोपहर उस समय अफरा तफरी की स्थिति बन गयी जब भगत सिंह रोड स्थित एक प्रसिद्ध सर्राफ की दुकान के पड़ौस में रेडीमेड गारमेंटस की एक दुकान पर अज्ञात कारणों से आग लग गयी।

इस हादसे से आसपास के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। अनेक लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित हो गये। बाजार के व्यापारियों ने इस हादसे की सूचना पुलिस व फायरब्रिगेड को दी।

हादसे के तहत आग की सूचना मिलते ही शहर केतवाली पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची और आग बुझ़ाने के प्रयास में जुट गयी। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =